ऐ कि तू ग़फ़्लत में है डूबा हुआ

काम करना सीख तुझ को क्या हुआ
आदमी डट कर अगर मेहनत करे
फिर कमा ले अपना ज़र खोया हुआ
ग़ौर से दोबारा पढ़ लेने के बा'द
याद हो जाए सबक़ भूला हुआ
और कमज़ोरी में वर्ज़िश के तुफ़ैल
ख़ूब मोटा हो बदन सूखा हुआ
लेकिन इस दुनिया में ऐसा कौन है
वक़्त वापस लाए जो गुज़रा हुआ
जिस ने अपने फ़र्ज़ की परवा न की
एक दिन पछताएगा रोता हुआ
'फ़ैज़' मंज़िल पर पहुँच सकता नहीं
कोई सीधी राह से भटका हुआ

— Faiz Ludhianvi

More by Faiz Ludhianvi

Other nazm from the same pen

See all from Faiz Ludhianvi →

Education Shayari

Shers of education.

All Education Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling