एक है ऐसी लड़की जिस से तुम ने हँस कर बात न की

कभी न देखा उस की आँखों में चमके कैसे मोती
कभी न सोचा तुम से ऐसी बातें वो क्यूँ कहती है
कभी न समझा मिलते हो तो घबराई क्यूँ रहती है
कैसे उस रुख़्सार की रंगत सरसों जैसी ज़र्द हुई
जब तक मिली नहीं थी तुम से वो ऐसी तन्हा तो न थी
मिल कर आँख बहाने से वो कब तक आँसू रोकेगी
उस के होंटों की लर्ज़िश भी तुम ने कभी नहीं देखी
क्यूँ ऐसी सुनसान सड़क पर उसे अकेला छोड़ दिया
उस का दिल तो अच्छा दिल था जिस को तुम ने यूँ तोड़ दिया
वो कुछ नादिम वो कुछ हैराँ रस्ता ढूँडा करती थी
ढलती धूप में अपना बे कल साया देख के हँसती थी
आख़िर सूरज डूब गया और राह में उस को शाम हुई

— Fahmida Riaz

More by Fahmida Riaz

Other nazm from the same pen

See all from Fahmida Riaz →

Dhoop Shayari

Shers of dhoop.

All Dhoop Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling