:हैप्पी क्रिसमस"
जग में प्यार की ख़ुश्बू ले कर
आए जी-सस
हैप्पी क्रिसमस
आए मसीहा दुखियारों को
देने साहस
हैप्पी क्रिसमस
मन में उतरा पाक उजाला
फैला नस नस
हैप्पी क्रिसमस
चाँद सितारे मिल कर सारे
गाएँ कोरस
हैप्पी क्रिसमस
आज ख़ुशी पर बस है किस का
है किस का बस
हैप्पी क्रिसमस
— Ataur Rahman Tariq















