8
14 Likes
6
0 Likes
आवारा क्यूँ कहते हो उस को वक़्त का मारा कहो
वो क़ैस बन कर घूमता है उस को बेचारा कहो
वो क़ैस बन कर घूमता है उस को बेचारा कहो
क्या आपने मुझ को अभी टूटा हुआ तारा कहा
दिल की तसल्ली के लिए इक बार दोबारा कहो
ख़ुशियाँ हमारी ले के जाओ अपने ग़म के बदले में
चाहे भले फिर आप कल हम को ही नाकारा कहो
इक शख़्स जिस ने आप का हर तीर सीने पे लिया
किस मुँह से कायर कह रहे हो उस को सफ़-आरा कहो
वो इक न इक दिन तो दुखाएगा तुम्हारा दिल 'हरेश'
दिल खोलकर चाहे उसे तुम कितना भी प्यारा कहो
5
1 Like
4
2 Likes
मुहब्बत का नशा हम ने ज़ियादा कर लिया है
ग़मों का ज़िन्दगी में यूँ इज़ाफ़ा कर लिया है
ग़मों का ज़िन्दगी में यूँ इज़ाफ़ा कर लिया है
हमें भी याद करता था कोई हमराह अपना
न जाने क्या हुआ जो अब किनारा कर लिया है
लबों का मुस्कुराहट से मिलन मुमकिन नहीं अब
उदासी संग धंधा कुछ ज़ियादा कर लिया है
हमारी धड़कनें दें साथ जब तक भी हमारा
तुम्हें ही चाहते रहने का वा'दा कर लिया है
हमेशा ही तड़पने का इरादा हो किसी का
ग़मों के बीच अपना यूँ ठिकाना कर लिया है
बिछड़ कर जान तुम से ज़िन्दगी के इस सफ़र में
किसी को दिल न देने का इरादा कर लिया है
कभी ला भी सकेंगे राह पे ख़ुद को 'हरेश' अब
हमारे ख़्वाब क्या थे और ये क्या कर लिया है
3
2 Likes
याद इक शख़्स की और बेरोज़गारी रही
बस यही है मियाँ दास्ताँ जो हमारी रही
बस यही है मियाँ दास्ताँ जो हमारी रही
अपनी ही राह को काँटों से हम सजाते रहे
इश्क़ की ये बला इस क़दर हम पे भारी रही
मुस्कुराहट सुकूँ नींद उम्मीद सब छिन गया
साथ जैसे मुहब्बत नहीं इक जुआरी रही
इश्क़ दोनों तरफ़ से अगर हम-सरी था तो फिर
क्यूँ बिछड़ते हुए आँख नम बस हमारी रही
दुख मिला तो मिला हर किसी को यहाँ चैन भी
इक हमारी ही दाइम ग़मों पे सवारी रही
2
3 Likes
इश्क़ कर के हो गया बर्बाद वो शख़्स
चाहता तो क्या नहीं कर सकता था वो
चाहता तो क्या नहीं कर सकता था वो
1
2 Likes










