10
1 Like
तेरे ही जैसे यार तो, इंसान मैं भी हूँ
इस ज़िन्दगी के ग़म से, परेशान मैं भी हूँ
इस ज़िन्दगी के ग़म से, परेशान मैं भी हूँ
रिश्ते जो पहले ख़ून के थे ग़ैर हो गए
अपने ही घर में आज तो, मेहमान मैं भी हूँ
तन्हाइयों का रोना न रोया करो ऐ दश्त
दुनिया के भीड़ भाड़ में, वीरान मैं भी हूँ
कहता था उम्र भर कभी बदलेंगे हम नहीं
वो आज क्यूँ बदल गया, हैरान मैं भी हूँ
नज़रे करम हो मुझ पे भी फ़ुर्सत मिले अगर
तेरी हसीन आँखों पे क़ुर्बान मैं भी हूँ
ऐसा नहीं के तुम ही, जले हो जुदाई में
तुझ से “मलक” बिछड़ के तो, बे-जान मैं भी हूँ
9
1 Like
इश्क़ की बातों में जो आ बैठा
उस को अपना ख़ुदा बना बैठा
उस को अपना ख़ुदा बना बैठा
मेरा किरदार ही रहा ऐसा
हँसते चेहरों को मैं रुला बैठा
कर के साज़िश मेरी तबाही की
रोने वालों की सफ़ में जा बैठा
क़त्ल होना है लाज़िमी उस का
मजहब -ए- इश्क़ जो बना बैठा
चाँद रातों का उस की क्या डूबा
मेरा दीपक तलक बुझा बैठा।
थी नसीहत मेरे बुजुर्गों की
दुश्मनों को गले लगा बैठा
ज़िन्दगी थी लिखी जहाँ उस की
जान अपनी वहीं गँवा बैठा
8
1 Like
ग़ैरों के हिस्से ख़्वाब यहाँ कौन रखता है
नाज़ुक से दिल में ताब यहाँ कौन रखता है
नाज़ुक से दिल में ताब यहाँ कौन रखता है
हर शख़्स अपने होंठों पे रखता सवाल हैं
लब पे कोई जबाब यहाँ कौन रखता है
हर शक्ल में छुपी है कई शक्ल देखिए
शक्लों पे अब हिज़ाब यहाँ कौन रखता है
दौलत कमाने की यहाँ इक होड़ सी लगी
अच्छा बुरा हिसाब यहाँ कौन रखता है
दिल जान से वो चाहता, ये है ख़बर मुझे
कम ज़्यादा का हिसाब यहाँ कौन रखता है
आँखों सा अब सुरूर कहाँ मय-कदे में है
इतनी भली शराब यहाँ कौन रखता है
मेरी बुराई ही नहीं अच्छाई भी तू देख
बिन काँटों के गुलाब यहाँ कौन रखता है
अब इश्क़ भी कहीं नहीं लैला सा क़ैस सा
अब प्यार बे-हिसाब यहाँ कौन रखता है
हर शय में तो छुपे हैं “मलक” राज़ क्या करें
ख़ुद को खुली किताब यहाँ कौन रखता है
7
2 Likes
ख़त्म होने को ही था बस ज़िंदगी का मसअला
दरमियाँ आने लगा फिर आशिक़ी का मसअला
दरमियाँ आने लगा फिर आशिक़ी का मसअला
रेल पटरी ज़हर या फिर फाँसी का फंदा चुनूँ
कश्मकश में डालता है ख़ुद-कुशी का मसअला
प्यार में जो ग़म मिला हैरानगी की बात क्या
हम ने देखा प्यार में है ये सभी का मसअला
मसअला कोई भी हो अक्सर बिखर जाते हैं लोग
मुझ को शोहरत दे रहा है शा'इरी का मसअला
मुफ़्लिसी की बात तो करते सियासी लोग पर
हल नहीं होता कभी भी मुफ़्लिसी का मसअला
आँख उस की ज़ुल्फ़ उस की बात उस की मय ही मय
दूर होता ही नहीं है मयकशी का मसअला
यूँ 'मलक' दिल भी मिले हैं रूह से हम एक हैं
पर नुज़ूमी कह रहा है कुंडली का मसअला
6
2 Likes
5
4 Likes
साल सोलह का वो यौवन जब चढ़ा पहली दफ़ा
देख के शर्मा गया था आइना पहली दफ़ा
देख के शर्मा गया था आइना पहली दफ़ा
फिर कभी मंज़र न गुज़रा आज तक वैसा कभी
वो तेरे हाथों को मेरा चूमना पहली दफ़ा
तुम को है मुझ से मुहब्बत राज़ ज़ाहिर कर गया
वो तुम्हारा मुड़ के मुझ को देखना पहली दफ़ा
शायराना हो गए अल्फ़ाज़ मिल के आप से
मैं भी शाइ'र बन गया जब ख़त लिखा पहली दफ़ा
आप से मिल कर हुई रंगीन मेरी ज़िंदगी
सारे मौसम से हुआ है वास्ता पहली दफ़ा
बज़्म में तन्हाई हो तन्हाई में महफ़िल लगे
प्यार में ये हाल मेरा हो गया पहली दफ़ा
आप से पहले मलक आए गए कितने हसीं
आप से ही है जुड़ा ये दिल मेरा पहली दफ़ा
4
1 Like
3
1 Like
ऐसे तुम्हें भुलाने की कोशिश करेंगे हम
ख़त को समय की बज़्म में आतिश करेंगे हम
ख़त को समय की बज़्म में आतिश करेंगे हम
ये और बात है के क़मर आएगा नहीं
हुजरे में अपने लाने की ख़्वाहिश करेंगे हम
जाइज़ सभी है हम ने सुना जंग इश्क़ में
हर हाल तुझ को पाने की साज़िश करेंगे हम
कहता रहे ज़माना मुहब्बत गुनाह है
सौ बार ये हसीन सी लग्ज़िश करेंगे हम
मर मर के जब है जीना तो ऐ ज़िंदगी तू सुन
अच्छा है फिर कज़ा से गुज़ारिश करेंगे हम
बंजर से मेरे दिल में तू बन के बहार आ
राहों में तेरे फूलों की बारिश करेंगे हम
हम भी थे कशमकश में “मलक” कह नहीं सके
वो सोचते थे पहले कि जुम्बिश करेंगे हम
2
1 Like
यूँ मुहब्बत को निभाने का हुनर रखता हूँ
ज़मीं पे आसमाँ लाने का हुनर रखता हूँ
ज़मीं पे आसमाँ लाने का हुनर रखता हूँ
मुंतज़िर हूँ मेरे जैसा ही तू चाहे वरना
तुझ को हर हाल में पाने का हुनर रखता हूँ
थोड़ी शिद्दत से पुकारो मुझे सहरा वालों
दरिया हूँ प्यास बुझाने का हुनर रखता हूँ
इतना आसाँ नहीं किरदार समझना मेरा
हँस के हर ग़म को छुपाने का हुनर रखता हूँ
हम ने सीखा ही नहीं अपनों से नफ़रत वरना
ख़ाक में तुझ को मिलाने का हुनर रखता हूँ
कभी तो अपने लबों पे ज़रा सी जुम्बिश ला
तेरा हर दर्द मिटाने का हुनर रखता हूँ
रूठ कर जा रहे हो शौक़ से जाओ लेकिन
एक रूठे को मनाने का हुनर रखता हूँ
ऐ मलक देख कभी माँग के तू दिल मेरा
इश्क़ में जान लुटाने का हुनर रखता हूँ
1
1 Like










