10
27 Likes
मोहब्बत पर न भूलो मोहब्बत बे-कसी है
सुकून-ए-सर्व-ओ-सुंबुल सब अपनी सादगी है
सुकून-ए-सर्व-ओ-सुंबुल सब अपनी सादगी है
कहाँ वो बे-ख़ुदी थी कि ख़ुद हम बे-ख़बर थे
अब इतनी बेकली है कि दुनिया जानती है
कहो मुझ से कि दिल में नहीं कोई शिकायत
तबीअ'त मंचली है बहाने ढूँडती है
नमक सा गुफ़्तुगू में अनोखी मुस्कुराहट
बदन पर धीरे-धीरे क़यामत आ रही है
तुझे कैसे दिखाऊँ ये रातें ये उजाले
जवानी सो गई है मोहब्बत जागती है
उसी का शिकवा हर दम उसी का ज़िक्र सब से
अगर ये दुश्मनी है तो अच्छी दुश्मनी है
थकन है जाँ-फ़ज़ा सी बरसती है उदासी
सितारे कह रहे हैं कि मंज़िल आ गई है
पलट कर यूँ न देखो उमडते बादलों से
बहार-ए-बे-ख़िज़ाँ भी सरकती चाँदनी है
9
0 Likes
नाज़-ओ-अंदाज़ दिल दिखाने लगे
अब वो फ़ित्ने समझ में आने लगे
अब वो फ़ित्ने समझ में आने लगे
फिर वही इंतिज़ार की ज़ंजीर
रात आई दिए जलाने लगे
छाँव पड़ने लगी सितारों की
रूह के ज़ख़्म झिलमिलाने लगे
हाल अहवाल क्या बताएँ किसे
सब इरादे गए ठिकाने लगे
मंज़िल-ए-सुब्ह आ गई शायद
रास्ते हर तरफ़ को जाने लगे
8
0 Likes
7
0 Likes
मोहब्बत को गले का हार भी करते नहीं बनता
कुछ ऐसी बात है इनकार भी करते नहीं बनता
कुछ ऐसी बात है इनकार भी करते नहीं बनता
ख़ुलूस-ए-नाज़ की तौहीन भी देखी नहीं जाती
शुऊर-ए-हुस्न को बेदार भी करते नहीं बनता
तुझे अब क्या कहें ऐ मेहरबाँ अपना ही रोना है
कि सारी ज़िंदगी ईसार भी करते नहीं बनता
सितम देखो कि उस बे-दर्द से अपनी लड़ाई है
जिसे शर्मिंदा-ए-पैकार भी करते नहीं बनता
अदा रंजीदगी परवानगी आँसू-भरी आँखें
अब इतनी सादगी क्या प्यार भी करते नहीं बनता
जवानी मेहरबानी हुस्न भी अच्छी मुसीबत है
उसे अच्छा उसे बीमार भी करते नहीं बनता
भँवर से जी भी घबराता है लेकिन क्या किया जाए
तवाफ़-ए-मौज-ए-कम-रफ़्तार भी करते नहीं बनता
इसी दिल को भरी दुनिया के झगड़े झेलने ठहरे
यही दिल जिस को दुनिया-दार भी करते नहीं बनता
जलाती है दिलों को सर्द-मेहरी भी ज़माने की
सवाल-ए-गर्मी-ए-बाज़ार भी करते नहीं बनता
'ख़िज़ाँ' उन की तवज्जोह ऐसी ना-मुम्किन नहीं लेकिन
ज़रा सी बात पर इसरार भी करते नहीं बनता
6
0 Likes
5
0 Likes
4
0 Likes
3
0 Likes
2
0 Likes
1
0 Likes










