10
0 Likes
फ़ासले की तो ख़ैर बात है और
हैदराबाद दिल से दूर नहीं
हैदराबाद दिल से दूर नहीं
दिल्ली में यूँ ज़बान पे आई दकन की बात
सहरा में छेड़ देवे कोई जैसे चमन की बात
बज़्म-ए-ख़िरद में छिड़ तो गई है दकन की बात
अब इश्क़ ले के आएगा दार-ओ-रसन की बात
इक हुस्न-ए-दकन था जो निगाहों से न छूटा
हर हुस्न को वर्ना ब-ख़ुदा छोड़ गए हम
'आज़ाद' एक पल भी न दिल को सकूँ मिला
रस्ते में दकन भी था कहीं लखनऊ के बा'द
'आज़ाद' फिर दकन का समुंदर है रू-ब-रू
ले जा दिल-ओ-नज़र का सफ़ीना सँभाल कर
9
0 Likes
जो भी मुश्किल राह में आई पल में थी आसान
अपनी हिम्मत से इंसाँ ने मारा वो मैदान
अपनी हिम्मत से इंसाँ ने मारा वो मैदान
मिट्टी बोली मेरे दिल का निकला आज अरमान
चाँद पे जा पहुँचा इंसान
रॉकेट एक उड़ा धरती से और हवा में पहुँचा
उस को हवा से क्या लेना था दूर फ़ज़ा में पहुँचा
उस से भी कुछ आगे निकला और ख़ला में पहुँचा
हिम्मत मैं तुझ पर क़ुर्बान
चाँद पे जा पहुँचा इंसान
जो भी मुश्किल राह में आई पल में थी आसान
अब मिर्रीख़ भी दूर नहीं है चाँद पे जाने वाले
तेरी हिम्मत पर नाज़ाँ हैं आज ज़माने वाले
दूर ज़मीं से सय्यारों का खोज लगाने वाले
इल्म-ओ-हुनर की एक नई तारीख़ बनाने वाले
तेरा काम है आली-शान
हिम्मत मैं तुझ पर क़ुर्बान
चाँद पे जा पहुँचा इंसान
जो भी मुश्किल राह में आई पल में थी आसान
Read Fullचाँद पे जा पहुँचा इंसान
रॉकेट एक उड़ा धरती से और हवा में पहुँचा
उस को हवा से क्या लेना था दूर फ़ज़ा में पहुँचा
उस से भी कुछ आगे निकला और ख़ला में पहुँचा
हिम्मत मैं तुझ पर क़ुर्बान
चाँद पे जा पहुँचा इंसान
जो भी मुश्किल राह में आई पल में थी आसान
अब मिर्रीख़ भी दूर नहीं है चाँद पे जाने वाले
तेरी हिम्मत पर नाज़ाँ हैं आज ज़माने वाले
दूर ज़मीं से सय्यारों का खोज लगाने वाले
इल्म-ओ-हुनर की एक नई तारीख़ बनाने वाले
तेरा काम है आली-शान
हिम्मत मैं तुझ पर क़ुर्बान
चाँद पे जा पहुँचा इंसान
जो भी मुश्किल राह में आई पल में थी आसान
8
0 Likes
7
0 Likes
6
0 Likes
अस्सलाम ऐ अज़्मत-ए-हिन्दोस्ताँ की यादगार
ऐ शहंशाह-ए-दयार-ए-दिल फ़क़ीर-ए-बे-दयार
ऐ शहंशाह-ए-दयार-ए-दिल फ़क़ीर-ए-बे-दयार
आज पहली बार तेरी क़ब्र पर आया हूँ मैं
बे-नवा हूँ नज़्र को बे-लौस दिल लाया हूँ मैं
गर्दिश-ए-तक़दीर के हाथों वतन से दूर हूँ
एक बुलबुल हूँ मगर सेहन-ए-चमन से दूर हूँ
शौक़ आज़ादी का मुझ को खींच लाया है यहाँ
आज दुश्मन है ज़मीं मेरी अदू है आसमाँ
मैं भी हूँ अपने वतन से दूर तू भी दूर है
हाँ रज़ा-ए-पाक-ए-यज़्दाँ को यही मंज़ूर है
मेरा दामन भी यहाँ की ख़ाक से आलूदा है
फ़र्क़ सिर्फ़ इतना है मैं आवारा तू आसूदा है
ऐ शह-ए-ख़्वाबीदा ऐ तक़दीर-ए-बेदार-ए-वतन
आइना मेरी निगाहों पर है ओ बार-ए-वतन
मेरे दिल को याद है अब तक वो सत्तावन की जंग
जिस के बा'द इस सर
ज़मीं पे छा गए अहल-ए-फ़रंग
मेरी नज़रों में है मेरठ और देहली का ज़वाल
जानता हूँ मैं जो था झांसी की रानी का मआल
मैं नहीं भूला अभी अंजाम-ए-नाना-फ़रनवीस
है नज़र में कोशिश-ए-नाकाम-ए-नाना-फ़रनवीस
दास्ताँ जैसे भी हो गुज़री वो सब मालूम है
तेरे दिल-बन्दों पे जो गुज़री वो सब मालूम है
ये वतन रौंदा है जिस को मुद्दतों अग़्यार ने
जिस पे ढाए ज़ुल्म लाखों चर्ख़-ए-ना-हंजार ने
जिस को रक्खा मुद्दतों क़िस्मत ने ज़िल्लत-आश्ना
जिस ने हर पहलू में देखी पस्तियों की इंतिहा
आज फिर उस मुल्क में इक ज़िंदगी की लहर है
ख़ाक से अफ़्लाक तक ताबिंदगी की लहर है
आज फिर इस मुल्क के लाखों जवाँ बेदार हैं
हुर्रियत की राह में मिटने को जो तय्यार हैं
आज फिर है बे-नियाम इस मुल्क की शमशीर देख
सोने वाले जाग अपने ख़्वाब की ता'बीर देख
इस तरह लरज़े में है बुनियाद-ए-ऐवान-ए-फ़रंग
खा चुके हैं मात गोया शीशा-बाज़ान-ए-फ़रंग
हुब्ब-ए-क़ौमी के तरानों से हवा लबरेज़ है
और तोपों की दनादन से फ़ज़ा लबरेज़ है
शोर गीर-ओ-दार का है फिर फ़ज़ाओं में बुलंद
आज फिर हिम्मत ने फेंकी है सितारों पर कमंद
फिर उमंगें आरज़ूएँ हैं दिलों में बे-क़रार
क़ौम को याद आ गया है अपना गुम-गश्ता वक़ार
नौजवानों के दिलों में सरफ़रोशी की उमंग इश्क़ बाज़ी ले गया है अक़्ल बेचारी है दंग
आज फिर इस देस में झंकार तलवारों की है
कुछ निराली कैफ़ियत फिर देस के प्यारों की है
जो तवानाई इरादों में है कोहसारों की है
ज़र्रे ज़र्रे में निहाँ ताबिंदगी तारों की है
ये नज़ारा आह लफ़्ज़ों में समा सकता नहीं
आँख जो कुछ देखती है लब पे आ सकता नहीं
फ़त्ह-ए-नुसरत की दु'आओं से हुआ मा'मूर है
नारा-ए-जय-हिंद से सारी फ़ज़ा मा'मूर है
मुझ को ऐ शाह-ए-वतन अपने इरादों की क़सम
जिन के सर काटे गए इन शाह-ज़ादों की क़सम
तेरे मरक़द की मुक़द्दस ख़ाक की मुझ को क़सम
मैं जहाँ हूँ उस फ़ज़ा-ए-पाक की मुझ को क़सम
अपने भूके जाँ-ब-लब बंगाल की मुझ को क़सम
हाकिमों के दस्त-परवर काल की मुझ को क़सम
लाल-क़िले के ज़वाल ओ शहर-ए-देहली की क़सम
मोहसिन-ए-देहली मआल-ए-शहर-ए-देहली की क़सम
मैं तिरी खोई हुई अज़्मत को वापस लाऊँगा
और तिरे मरक़द पे नुसरत-याब हो कर आऊँगा
तेग़-ए-हिन्दी जिस का लोहा मानता है इक जहाँ
जिस की तेज़ी की गवाही दे रहा है आसमाँ
तेग़-ए-हिन्दी जिस को मैं ने कर दिया है बे-नियाम
जिस का शेवा हुर्रियत-केशी जहाँगीरी है काम
जिस ने पूरी मुंसिफ़ी की आज तक दुनिया के साथ
ज़ुल्म की दुश्मन है जो इक ज़ुल्म-ए-बे-पर्दा के साथ
हर क़दम पर जिस ने बातिल को मिलाया ख़ाक में
जिस के साखों की अभी तक गूँज है अफ़्लाक में
आज फिर अपनी नज़र जिस की चमक से ख़ीरा है
जिस की ताबानी से रौशन इक जहान-ए-तीरा है
इक जज़ीरे के हसीं साहिल से जब टकराएगी
चैन से मुझ को भड़कती आग में नींद आएगी
5
0 Likes
4
0 Likes
3
0 Likes
बाद-ओ-बाराँ से उलझता ख़ंदा-ज़न गिर्दाब पर
इक जज़ीरा तैरता जाता है सतह-ए-आब पर
इक जज़ीरा तैरता जाता है सतह-ए-आब पर
गुम कई सदियों का उस में जज़्बा-ए-तहक़ीक़ है
ये जज़ीरा आदमी के ज़ेहन की तख़्लीक़ है
जा रहा है हर घड़ी मौजों से टकराता हुआ
अपने ही अंदाज़ में अपना रजज़ गाता हुआ
बहर की अमवाज पर बहते हुए शहर-ए-जमील
हर क़दम तेरा लिए है तेरी अज़्मत की दलील
आँधियों का ज़ोर, मौजों की रवानी तुझ में है
इर्तिक़ा-ए-ज़ेहन-ए-इंसाँ की कहानी तुझ में है
हर भँवर में और हर तूफ़ान में साहिल है तू
सीना-ए-इमरोज़-ओ-फ़र्दा का धड़कता दिल है तू
तो तजल्ली ही तजल्ली है अँधेरी रात में
रौशनी का है मनारा आलम-ए-ज़ुल्मात में
रात आई जाग उठा इंसाँ का ज़ौक़-ए-बे-बिसात
आख़िरी इस का ठिकाना मर्द ओ ज़न का इख़्तिलात
किस क़दर अर्ज़ां हुए तहज़ीब के लमआत-ए-नूर
अल्लाह अल्लाह चार जानिब रौशनी का ये वफ़ूर
इस तरह से मैं ने कब देखी थी मय-ख़ाने में धूम
औरतों मर्दों का लड़कों लड़कियों का ये हुजूम
सब नशे में मस्त हैं लेकिन हैं कितने बा-ख़बर
फिर रहे हैं सब के सब इक दूसरे को थाम कर
अहमरीं साग़र, लब-ए-ल'अलीं, निगाहें मय-फ़रोश
हर तरफ़ है एक मस्ती, हर तरफ़ है इक ख़रोश
इस जगह इदराक से बेगाना कोई भी नहीं
सब हैं फ़रज़ाने यहाँ दीवाना कोई भी नहीं
अक़्ल की इस बज़्म में दीवानगी का काम क्या
ढूँढ़ता है तू यहाँ आ कर दिल-ए-नाकाम क्या
इतनी आगाही किसी को हो ये मोहलत ही नहीं
किस की बाहें किस की गर्दन में हमाइल हो गईं
आ के आग़ोश-ए-हवस में ख़ुद यहाँ गिरता है हुस्न
किस क़दर कच्चे सहारे ढूँढ़ता फिरता है हुस्न
जिस से ख़ीरा तेरी आँखें हैं चमक यूरोप की है
देख ऐ 'आज़ाद'! ये पहली झलक यूरोप की है
Read Fullये जज़ीरा आदमी के ज़ेहन की तख़्लीक़ है
जा रहा है हर घड़ी मौजों से टकराता हुआ
अपने ही अंदाज़ में अपना रजज़ गाता हुआ
बहर की अमवाज पर बहते हुए शहर-ए-जमील
हर क़दम तेरा लिए है तेरी अज़्मत की दलील
आँधियों का ज़ोर, मौजों की रवानी तुझ में है
इर्तिक़ा-ए-ज़ेहन-ए-इंसाँ की कहानी तुझ में है
हर भँवर में और हर तूफ़ान में साहिल है तू
सीना-ए-इमरोज़-ओ-फ़र्दा का धड़कता दिल है तू
तो तजल्ली ही तजल्ली है अँधेरी रात में
रौशनी का है मनारा आलम-ए-ज़ुल्मात में
रात आई जाग उठा इंसाँ का ज़ौक़-ए-बे-बिसात
आख़िरी इस का ठिकाना मर्द ओ ज़न का इख़्तिलात
किस क़दर अर्ज़ां हुए तहज़ीब के लमआत-ए-नूर
अल्लाह अल्लाह चार जानिब रौशनी का ये वफ़ूर
इस तरह से मैं ने कब देखी थी मय-ख़ाने में धूम
औरतों मर्दों का लड़कों लड़कियों का ये हुजूम
सब नशे में मस्त हैं लेकिन हैं कितने बा-ख़बर
फिर रहे हैं सब के सब इक दूसरे को थाम कर
अहमरीं साग़र, लब-ए-ल'अलीं, निगाहें मय-फ़रोश
हर तरफ़ है एक मस्ती, हर तरफ़ है इक ख़रोश
इस जगह इदराक से बेगाना कोई भी नहीं
सब हैं फ़रज़ाने यहाँ दीवाना कोई भी नहीं
अक़्ल की इस बज़्म में दीवानगी का काम क्या
ढूँढ़ता है तू यहाँ आ कर दिल-ए-नाकाम क्या
इतनी आगाही किसी को हो ये मोहलत ही नहीं
किस की बाहें किस की गर्दन में हमाइल हो गईं
आ के आग़ोश-ए-हवस में ख़ुद यहाँ गिरता है हुस्न
किस क़दर कच्चे सहारे ढूँढ़ता फिरता है हुस्न
जिस से ख़ीरा तेरी आँखें हैं चमक यूरोप की है
देख ऐ 'आज़ाद'! ये पहली झलक यूरोप की है
2
0 Likes
1
0 Likes









