10
0 Likes
अपनी हस्ती को यहाँ बे-मुद्दआ समझा था मैं
क्या समझना चाहिए था और क्या समझा था मैं
क्या समझना चाहिए था और क्या समझा था मैं
तुम को अपने दर्द-ए-दिल की गर दवा समझा था मैं
क्या ग़लत समझा था मैं बिल्कुल बजा समझा था मैं
किस ग़लत-फ़हमी में अपनी उम्र सारी कट गई
इक वफ़ा-ना-आश्ना को बा-वफ़ा समझा था मैं
कुछ न पूछो राह-ए-उल्फ़त में मिरी वामांदगी
काकुल-ए-पेचीदा को ज़ंजीर-ए-पा समझा था मैं
उस का हर हर घूँट था ज़हर-ए-हलाहल से सिवा
ज़िंदगी को चश्मा-ए-आब-ए-बक़ा समझा था मैं
सच है 'नजमी' इश्क़ अज़ीं बिसयार करदस्त-ओ-कुनद
सर का देना एक आईन-ए-वफ़ा समझा था मैं
9
0 Likes
8
0 Likes
आशुफ़्ता-नवाई से अपनी दुनिया को जगाता जाता हूँ
दीवाना हूँ दीवानों को मैं होश में लाता जाता हूँ
दीवाना हूँ दीवानों को मैं होश में लाता जाता हूँ
उम्मीद की शमएँ रह रह कर मैं दिल में जलाता जाता हूँ
जब जल चुकती हैं ये शमएँ फिर सब को बुझाता जाता हूँ
तुम देख रहे हो मयख़ाने में जुरअत-ए-रिंदाना मेरी
मैं ख़ुद भी पीता जाता हूँ तुम को भी पिलाता जाता हूँ
तकमील-ए-मोहब्बत करता हूँ कुछ गर्मी से कुछ नर्मी से
आहें भी भरता जाता हूँ आँसू भी बहाता जाता हूँ
बे-कार सही नाले मेरे बे-सूद सही आहें मेरी
मैं उन की निगाहों में लेकिन फिर भी तो समाता जाता हूँ
हाँ साज़-ए-शिकस्ता में मेरे नग़्मों का तलातुम पिन्हाँ है
शोरीदा-नवाई से अपनी महफ़िल पर छाता जाता हूँ
मैं सई-ए-मुसलसल कर के भी मंज़िल से कोसों दूर रहा
मंज़िल न मिली तो क्या है मगर अपने को पाता जाता हूँ
उम्मीद-ए-वफ़ा के पेश-ए-नज़र मैं उन की जफ़ाएँ भूल गया
है मुस्तक़बिल पर आँख मिरी माज़ी को भुलाता जाता हूँ
क़ुदरत भी मुहय्या करती है अब मेरे लिए इबरत के सबक़
हर गाम पे ठोकर खाता हूँ और होश में आता जाता हूँ
'नजमी' ये ख़मोशी भी मेरी कुछ वज्ह-ए-सुकून-ए-दिल न हुई
मैं ज़ब्त-ए-फ़ुग़ाँ से दर्द को अपने और बढ़ाता जाता हूँ
7
0 Likes
6
0 Likes
5
0 Likes
जब कोई लेता है मेरे सामने नाम-ए-ग़ज़ल
याद आता है मुझे इक नाज़ुक-अंदाम-ए-ग़ज़ल
याद आता है मुझे इक नाज़ुक-अंदाम-ए-ग़ज़ल
उस हरीम-ए-नाज़ उस ख़लवत-सरा-ए-राज़ में
बारहा जज़्बात ने बाँधा है एहराम-ए-ग़ज़ल
एक रश्क-ए-माह का मैं कर रहा हूँ तज़्किरा
आसमाँ से क्यूँ न हो ऊँचा मिरा बाम-ए-ग़ज़ल
मय-कदा भी गूँज उट्ठा शोर-ए-नोशा-नोश से
किस क़दर है कैफ़-आवर ये मिरा जाम-ए-ग़ज़ल
नौ-ब-नौ ताज़ा-ब-ताज़ा जलवा-ए-शादाब-ए-हुस्न
कर सके किस तरह आख़िर कोई इत्माम-ए-ग़ज़ल
अक्स-ए-ज़न हो जिस के दिल में परतव-ए-रंगीन-ए-यार
कौन कह सकता है 'नजमी' उस को नाकाम-ए-ग़ज़ल
देखते हैं गोशा-ए-चश्म-ए-हया से वो मुझे
मिल रहा है आज 'नजमी' मुझ को इनआ'म-ए-ग़ज़ल
4
0 Likes
न कुछ आलिम समझते हैं न कुछ जाहिल समझते हैं
मोहब्बत की हक़ीक़त को बस अहल-ए-दिल समझते हैं
मोहब्बत की हक़ीक़त को बस अहल-ए-दिल समझते हैं
निशान-ए-मंज़िल-ए-मक़्सूद पा कर भी न जो ठहरे
उसी रहरव को हम आसूदा-ए-मंज़िल समझते हैं
तिरे सहरा-नवर्दों का मज़ाक़-ए-जुस्तुजू तौबा
ग़ुबार-ए-राह को ये पर्दा-ए-महमिल समझते हैं
तुम्हीं से है ये नूर-ए-शम्अ' और ये सोज़-ए-परवाना
तुम्हीं को अहल-ए-महफ़िल रौनक़-ए-महफ़िल समझते हैं
न दुनिया बाइ'स-ए-ग़फ़लत न उक़्बा वज्ह-ए-हुश्यारी
रहे जो तुझ से ग़ाफ़िल हम उसे ग़ाफ़िल समझते हैं
यहाँ तो क़ाब़िल-ए-अफ़सोस हैं दुश्वारियाँ उन की
तुम्हारी राह में मुश्किल को जो मुश्किल समझते हैं
उन्हीं को तेरे तीर-ए-नीम-कश का लुत्फ़ आता है
न सीने को जो सीना और न दिल को दिल समझते हैं
गुल-ए-मक़्सूद से फिर क्यूँ उसे वो भर नहीं देते
मिरे दामन को जब वो कासा-ए-साइल समझते हैं
कोई समझे न समझे इस हक़ीक़त को मगर 'नजमी'
हम अपने दर्द-ए-दिल को इश्क़ का हासिल समझते हैं
3
0 Likes
जो पूछते हैं कि ये इश्क़-ओ-आशिक़ी क्या है
वो जानते नहीं मक़्सूद-ए-ज़िंदगी क्या है
वो जानते नहीं मक़्सूद-ए-ज़िंदगी क्या है
ज़मीर-ए-पाक ख़याल-ए-बुलंद ज़ौक़-ए-लतीफ़
बस और इस के सिवा जौहर-ए-ख़ुदी क्या है
वफ़ा की आड़ में क्या क्या हुई जफ़ा हम पर
जो दोस्ती यही ठहरी तो दुश्मनी क्या है
बजा है फ़र्त-ए-जुनूँ ने हमें किया रुस्वा
जमाल-ए-यार में आख़िर ये दिलकशी क्या है
वुफ़ूर-ए-शौक़ की मायूसियाँ अरे तौबा
दिल-ए-तबाह में अब आरज़ू रही क्या है
अगर न जुर्म-ए-मोहब्बत की ये सज़ा होती
तो बात बात पे हम से ये बे-रुख़ी क्या है
न समझो तुम मिरी अर्ज़-ए-नियाज़ को शिकवा
मैं जानता हूँ तक़ाज़ा-ए-बंदगी क्या है
अता किया था जो ज़ौक़-ए-नुमूद उस दिल को
तो हर क़दम पे ये रंग-ए-शिकस्तगी क्या है
गुरेज़ क्या मैं करूँ नासेहो की सोहबत से
जहाँ न कुछ हो ये सोहबत वहाँ बुरी क्या है
वफ़ा से और न तर्क-ए-वफ़ा से आप हैं ख़ुश
मुझे बताइए फिर आप की ख़ुशी क्या है
फ़रेब-ए-हस्ती-ए-मौहूम खा रहा हूँ हनूज़
मुझे ख़बर है हक़ीक़त यहाँ मिरी क्या है
जो गामज़न हैं सर-ए-जादा-ए-तलब 'नजमी'
वो जानते नहीं दुनिया में बेबसी क्या है
2
0 Likes
जब दिल ही नहीं है पहलू में फिर इश्क़ का सौदा कौन करे
अब उन से मोहब्बत कौन करे अब उन की तमन्ना कौन करे
अब उन से मोहब्बत कौन करे अब उन की तमन्ना कौन करे
अब हिज्र के सद
में सहने को पत्थर का कलेजा कौन करे
इन लंबी लंबी रातों का मर मर के सवेरा कौन करे
हम रस्म-ए-वफ़ा को मानते हैं आदाब-ए-मोहब्बत जानते हैं
हम बात की तह पहचानते हैं फिर आप को रुस्वा कौन करे
ऐ जज़्बा-ए-उल्फ़त तू ही बता कुछ हद भी है इस नाकामी की
मायूस निगाहों से उन का महफ़िल में नज़ारा कौन करे
हम देख चुके हाँ देख चुके दस्तूर तुम्हारी महफ़िल का
जब शुक्र पे ये पाबंदी है फिर जुरअत-ए-शिकवा कौन करे
1
0 Likes










