हिन्दी
0
हिन्दी
Search
Shayari
Writers
Events
Blog
Store
Leaderboard
Login
0
Home
Explore
Submit
Library
Profile
Top 10 of
Rahul
Top 10 of
Rahul
तेरी नफ़ासत से गुज़ारिश है मिरी
ऐसी ही तू रहना ये ख़्वाहिश है मिरी
Rahul
10
Gift
Download Image
1 Like
तुम अपना वक़्त बदलो पर
अपनी घड़ी न बदलो तुम
Rahul
9
Gift
Download Image
0 Likes
अब ज़िन्दगी से कोई मिरा वास्ता नहीं
पर ख़ुद-कुशी भी कोई सही रास्ता नहीं
Rahul
8
Gift
Download Image
11 Likes
तुम कितना अच्छा गाती हो
फिर नाम से बुलाती हो
अनपढ़ सा बच्चा हूँ सुनो
तुम बच्चों को पढ़ाती हो
इक राह तक रहा हूँ मैं
कितना समय लगाती हो
सब ख़्वाब भूल जाता हूँ
तुम सुब्ह जब जगाती हो
ये किस का ग़ुस्सा है जो तुम
बातें मुझे सुनाती हो
अब याद भी नहीं हो तुम
अब याद भी न आती हो
Read Full
Rahul
7
Gift
Download Image
1 Like
"इंतिज़ार"
जब कभी बारिश
ज़मीं को छूती है
मुझे याद आता है वो वक़्त
जब हम दस क़दम की
दूरी पर रहते थे
दस क़दम की दूरी अब
दो सौ दस मील में बदल गई है
वो सब कुछ बदल गया है
जो सोचा भी नहीं था
क्या तू भी बदल गई है
अगर हाँ तो उन मसाइल को समझ
वक़्त रहते जिन का हल न मिला मुझे
मुझे अफ़सोस भी है कि
एक लफ़्ज़ भी न कहा तुझ से
इतना डर लगता था मुझे
मैं जानता हूँ मोहब्बत
डरने वालों का काम नहीं है
ख़बर तुझे भी है
ख़बर मुझे भी है
मेरी मोहब्बत नाकाम नहीं है
नाकाम तो मैं हूँ दुनिया की नज़र में
कच्चा घर जिस के सामने कच्ची गलियाँ
तेरे शौक़ के लिए यहाँ कुछ भी नहीं है
हाँ मगर ज़रूरत का सब सामान है
काग़ज़, क़लम, शजर, महकती कलियाँ
वो कलियाँ जिन्हें कब से
तेरे एक लम्स की दरकार है
वो शजर जो बूढ़ा हो गया है
उस से कहा था कभी किसी ने
प्यार तो इंतिज़ार है
Read Full
Rahul
6
0 Likes
"मुझे नहीं मालूम"
मुझे नहीं मालूम
क्या आबाद करेगा
ये शौक़-ए-सुख़न
मुझे बर्बाद करेगा
मेरा साया तो
स्याह तमस है
मेरा परतव आख़िर
किसे रौशन करेगा
ज़िंदा मख़्सूस नहीं
किसी के लिए
जाने के बा'द
कौन याद करेगा
सही कहा था
लिखना छोड़ दो
माना लोग पढ़ेंगे
समझा कौन करेगा
Read Full
Rahul
5
1 Like
बंद कमरे में अकेले रोना
जिस्म धरती पे बिछा के सोना
जब कभी याद मिरी आ जाए
मेरे कूचे में न लम्हें खोना
Read Full
Rahul
4
Gift
Download Image
0 Likes
जबसे उस ने अपने सारे ढंग बदले
तब से मेरे कमरे के भी रंग बदले
इक नज़र के साए में आए मिरे पग
फिर मिरे पग उस नज़र के संग बदले
मुझ से लड़कर रब से बोला उस ने या रब
रब कभी ना इश्क़ की ये जंग बदले
Read Full
Rahul
3
Gift
Download Image
0 Likes
"दस्तक"
बाहर कौन है
कोई भी तो नहीं
ऐसा लगा जैसे
किसी ने दस्तक दी
देखो क्या रह गई
कोई खिड़की खुली
चलो चराग़ बुझा दो
रखा है क़रीब ही
सोने के वक़्त यहाँ
आएगा कौन ही
तुम जगा देना मुझे
जो सुनो दस्तक कोई
पानी रख लिया क्या
हाँ, और दवाई भी
अब मैं जो सोचती हूँ
कह देते हो तुम वही
झूठ कहते हैं सब
चार दिन की ज़िन्दगी
सत्तर बरस के हम
साथ हैं आज भी
Read Full
Rahul
2
4 Likes
उस की दौलत से शनासाई है
देर से बात समझ आई है
Rahul
1
Gift
Download Image
8 Likes
jaani Aggarwal taak
Kohar
Adarsh Anand Amola
Najmu Ansari Nazim
Anuj kumar
Akshay Sopori
Saif Dehlvi
Abhinav Srivastav
NISHKARSH AGGARWAL
Shaikh Sohail