0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Najmu Ansari Nazim

Top 10 of Najmu Ansari Nazim

Najmu Ansari Nazim

Top 10 of Najmu Ansari Nazim

    अगर मिलती नहीं चाबी तो ताला टूट जाता है
    कभी मजबूरियों के हाथों रिश्ता टूट जाता है

    तुम्हारे दूर जाने से मैं ऐसे टूट जाता हूँ
    बिछड़ कर चाँद से जैसे सितारा टूट जाता है

    ख़ुदा-रा इश्क़ मत करना फ़क़त इतनी गुज़ारिश है
    दिल-ए-नादाँ मोहब्बत में हमेशा टूट जाता है

    दु'आओं से नवाज़ा है मिरी माँ ने मुझे ऐसे
    भरा हो ज़हर प्याले में तो प्याला टूट जाता है

    बहुत कच्चा मकाँ है ये बडी़ कच्ची हैं दीवारें
    फ़क़त इक ईंट गिरने से घराना टूट जाता है

    इरादा जिस का पक्का हो वो पा लेता है मंज़िल को
    भटक जाता है वो जिस का इरादा टूट जाता है

    हमेशा जीतना नाज़िम भरोसे को भरोसे से
    भरोसा आज़माने में भरोसा टूट जाता है
    Read Full
    Najmu Ansari Nazim
    10
    1 Like
    मैं ही नहीं खड़ा हुआ उम्र-ए-दराज़ पर
    तुम में भी मेरी जान नज़ाकत नहीं रही
    Najmu Ansari Nazim
    9
    1 Like
    बधाई हो जन्मदिन की तुम को मिले जहाँ की तमाम ख़ुशियाँ
    ख़ुदा तुम्हें दे ये उम्र लंबी हमारी तो बस यही दुआ है
    Najmu Ansari Nazim
    8
    1 Like
    मुफ़लिसी की ज़ात ने लज़्ज़त वो सारी छीन ली
    धान भी कच्चा ज़बाँ को ज़ाइक़ा देने लगा
    Najmu Ansari Nazim
    7
    2 Likes
    तेरी यादों की दुनिया में जाने लगे
    आके बादल भी मुझ को रुलाने लगे

    हम जो रोए तो बारिश भी होने लगी
    सब दुआ ये किसी की बताने लगे
    Read Full
    Najmu Ansari Nazim
    6
    1 Like
    निशाना यार पे कब‌ से निगाहों से हूँ साधे मैं
    उठा ले वो नज़र तो मैं चलाऊँ तीर को अपने
    Najmu Ansari Nazim
    5
    1 Like
    गुनहगार ऐसा तू वाहिद है नाज़िम
    कि जिस ने जहाँ में है उस को रुलाया
    Najmu Ansari Nazim
    4
    1 Like
    नाजि़म तमाम उम्र गु़ज़ारी शराब में
    ग़म के लिए शराब की बोतल है आज भी
    Najmu Ansari Nazim
    3
    1 Like
    दिवाली ईद हो या कोई हो त्योहार फिर दूजा
    मनाओ साथ मिल कर सब रहो ख़ुशहाल भारत में
    Najmu Ansari Nazim
    2
    1 Like
    सर को उठा के चलता‌ था ईमा पे अपने मैं
    काफ़िर जवानी यार गुनहगार कर गई
    Najmu Ansari Nazim
    1
    1 Like
Aqib khanAqib khanKumar Prem PinakiKumar Prem PinakiAKASHAKASHAjeetendra Aazi TamaamAjeetendra Aazi TamaamKabir AltamashKabir AltamashKumar RishiKumar RishiRupesh RahiRupesh RahiRohit GustakhRohit GustakhShubham Rai 'shubh'Shubham Rai 'shubh'Aatish IndoriAatish Indori