हिन्दी
0
हिन्दी
Search
Shayari
Writers
Events
Blog
Store
Leaderboard
Login
0
Home
Explore
Submit
Library
Profile
Top 20
Awaaz Shayari
इतना सच बोल कि होंटों का तबस्सुम न बुझे
रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा
Nida Fazli
20
Gift
Download Image
27 Likes
बहुत पहले से उन क़दमों की आहट जान लेते हैं
तुझे ऐ ज़िंदगी हम दूर से पहचान लेते हैं
Firaq Gorakhpuri
19
Gift
Download Image
61 Likes
वो झूठ बोल रहा था बड़े सलीक़े से
मैं ए'तिबार न करता तो और क्या करता
Waseem Barelvi
18
Gift
Download Image
105 Likes
बहुत बर्बाद हैं लेकिन सदा-ए-इंक़लाब आए
वहीं से वो पुकार उठेगा जो ज़र्रा जहाँ होगा
Ali Sardar Jafri
17
Gift
Download Image
27 Likes
अगर वो पूछे, कोई बात क्या बुरी लगी है
ज़ियादा सोचना मत, बोल देना, जी! लगी है
उसे मनाते मनाते मैं रूठने लगा था
फिर उस ने पूछ लिया, फ़िल्म कौन सी लगी है
Read Full
Ahmad Azeem
16
Gift
Download Image
24 Likes
शब भर इक आवाज़ बनाई सुब्ह हुई तो चीख़ पड़े
रोज़ का इक मामूल है अब तो ख़्वाब-ज़दा हम लोगों का
Abhishek shukla
15
Gift
Download Image
23 Likes
बोलना है तो आई लव यूँ बोल
हुक्म दे लब को आई लव यूँ बोल
वरना मर जाऊँगा मैं उस के बिन
उस को समझाओ आई लव यूँ बोल
Read Full
Ved prakash Pandey
14
Gift
Download Image
27 Likes
वो सब सच बोल कर मुझ से मोहब्बत मांगती देता
वो धोखे से मोहब्बत चाहती है क्या सजा दे दूँ
Prashant Tripathi
13
Gift
Download Image
2 Likes
मैं कहूँगा तो शहर ये तुम से पूछेगा ज़रूर
मैं तुम्हारे हक़ में ज़्यादा बोल भी सकता नहीं
Abhishek Shukla
12
Gift
Download Image
0 Likes
तानाशाही पे हवाएँ भी उतर आई हैं अब
मैं ने आवाज़ उठाई तो बुझा डाला मुझे
Ramnath Shodharthi
11
Gift
Download Image
1 Like
तुम्हारी आँखों को देखा तो ये यक़ीन हुआ
बग़ैर लफ़्ज़ के भी बात-चीत मुमकिन है
Ramnath Shodharthi
10
Gift
Download Image
1 Like
ग़ज़ल हो, शा'इरी हो कहना तो आसाँ नहीं होता
कहे हर लफ़्ज़ का सच से भरा होना ज़रूरी है
Yogamber Agri
9
Gift
Download Image
2 Likes
ये गूँगों की महफ़िल है निकलना ही पड़ेगा
क्या इतनी ख़ता कम है कि हम बोल पड़े हैं
Waseem Barelvi
8
Gift
Download Image
75 Likes
जहाँ पे ख़त नहीं आवाज़ जाती हैं
हमारे पास वो दरबार रहने दो
Tiwari Jitendra
7
Gift
Download Image
1 Like
ख़ामोशी में आवाज़ का किरदार कोई है
जो बोलता रहता है लगातार, कोई है
Shakeel Gwaliari
6
Gift
Download Image
57 Likes
लहजा ही थोड़ा तल्ख़ है दुनिया के सामने
वैसे तो ठीक ठाक हूँ मैं बोल-चाल में
Ankit Maurya
5
Gift
Download Image
45 Likes
कोई शहर था जिस की एक गली
मेरी हर आहट पहचानती थी
मेरे नाम का इक दरवाज़ा था
इक खिड़की मुझ को जानती थी
Read Full
Ali Zaryoun
4
Gift
Download Image
323 Likes
बंसी सब सुर त्यागे है, एक ही सुर में बाजे है
हाल न पूछो मोहन का, सब कुछ राधे राधे है
Zubair Ali Tabish
3
Gift
Download Image
327 Likes
मर भी जाऊँ तो कहाँ लोग भुला ही देंगे
लफ़्ज़ मेरे मेरे होने की गवाही देंगे
Parveen Shakir
2
Gift
Download Image
15 Likes
दोस्तों का क्या है वो तो यूँ भी मिल जाते हैं मुफ़्त
रोज़ इक सच बोल कर दुश्मन कमाने चाहिएँ
Rajesh Reddy
1
Gift
Download Image
0 Likes
Khamoshi Shayari
Ehsaas Shayari
Jazbaat Shayari
Dil Shayari
Aahat Shayari
Yaad Shayari