Ankit Maurya

Ankit Maurya

@ankit-maurya

Ankit Maurya shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ankit Maurya's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

71

Content

78

Likes

1836

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

खोने नहीं दूंगा किसी भी शर्त पे इनको
बस दोस्त ही हैं मर्द के ज़ेवर उसे कहना

Ankit Maurya

हर घड़ी कर रही नज़दीक बिछड़ने के मुझे
घड़ी मुझसे तेरा चलना नहीं देखा जाता

Ankit Maurya

ग़ुस्से में कह रही है न छोडूँगी मैं तुम्हें
मैं चाहता भी हूँ कभी छोड़े न वो मुझे

Ankit Maurya
37 Likes

शाइर हैं हम सो शेर ही है आपके लिए
माली नहीं जो फूल ले आए बगान से

Ankit Maurya
49 Likes

उससे कहो इक बार मेरा नाम पुकारे
उसके बिना साँसों का रिदम टूट रहा है

Ankit Maurya
64 Likes

मेरे आँगन में एक बूढ़ा पेड़
छाँव भी देता है, दुआएँ भी

Ankit Maurya
49 Likes

जब से हुआ है कंधे से बस्ते का बोझ कम
बढ़ते ही जा रहे हैं मेरी ज़िंदगी में ग़म

Ankit Maurya
42 Likes

उनके दुखों को शे'र में कहना तो था मगर
लड़के समझ न पाएँ कभी लड़कियों का दुख

Ankit Maurya
52 Likes

मुझको गया था छोड़ के वो कितने तैश में
लेकिन खुशी से रह न सका एक साल भी

Ankit Maurya
31 Likes

सीने लगाऊँ ग़ैर को तो पूछता है दिल
किसकी जगह थी और ये सीने पे कौन है

Ankit Maurya
58 Likes

हम ऐसे लोग ग़लती से कभी जो ख़्वाब देखें तो
ग़रीबी ख़्वाब के मुंह पे तमाचा मार देती है

Ankit Maurya
34 Likes

मुझको बदन नसीब था पर रूह के बग़ैर
उसने दिया भी फूल तो ख़ुशबू निकाल कर

Ankit Maurya
63 Likes

ख़ाली पड़ा है और उदासी भरा है दिल
सो लोग इस मकान से आगे निकल गए

Ankit Maurya
50 Likes

जन्नत में आ गया था किसी अप्सरा पे दिल
जिसकी सज़ा-ए-मौत में दुनिया मिली मुझे

Ankit Maurya
42 Likes

अज़ानों में, भजन में आप उलझें
हमें प्यारा है जन-गण-मन हमारा

Ankit Maurya
43 Likes

पहले लगा था हिज्र में जाएँगे जान से
पर जी रहे हैं और भी हम इत्मिनान से

Ankit Maurya
69 Likes

कोई सवाल ज़िंदगी का हल नहीं हुआ
पढ़ने में सारी उम्र गवांने के बावजूद

Ankit Maurya
39 Likes

दुनिया तुली थी हमको बनाने पे देवता
पर हम किसी भी हाल में पत्थर नहीं हुए

Ankit Maurya
37 Likes

इनके सहारे कुछ नए से धुन बनाऊंगा
लाया हूँ उसके पांव से घुंघरू निकाल कर

Ankit Maurya
32 Likes

लिक्खा गया न कुछ कभी मुझसे जवाब में
रक्खा ही रह गया है तेरा ख़त किताब में

Ankit Maurya
39 Likes

LOAD MORE