गीत क्या क्या लिख गया क्या क्या फ़साने कह गया

नाम यूँही तो नहीं उस का अदब में रह गया
एक तन्हाई रही उस की अनीस-ए-ज़िंदगी
कौन जाने कैसे कैसे दुख वो तन्हा सह गया
सोज़ 'मीरा' का मिला जी को तो मीरा-जी बना
दिल-नशीं लिक्खे सुख़न और धड़कनों में रह गया
दर्द जितना भी उसे बे-दर्द दुनिया से मिला
शा'इरी में ढल गया कुछ आँसुओं में बह गया
इक नई छब से जिया वो इक अजब ढब से जिया
आँख उठा कर जिस ने देखा देखता ही रह गया
उस से आगे कोई भी जाने नहीं पाया अभी
नक़्श बन के रह गया जो उस की रौ में बह गया

— Habib Jalib

More by Habib Jalib

Other nazm from the same pen

See all from Habib Jalib →

Gham Shayari

Shers of gham.

All Gham Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling