0
  • Search
  • Shayari
  • Writers
  • Events
  • Blog
  • Store
  • Leaderboard
  • Login
0
HomeExplore
Submit
LibraryProfile
Nityanand Vajpayee

Top 10 of Nityanand Vajpayee

Nityanand Vajpayee

Top 10 of Nityanand Vajpayee

    हर इक क़यास से आगे निकल गया हूँ मैं
    ज़माना कहता है बिल्कुल बदल गया हूँ मैं

    मेरे वुजूद को वैसे मिटा तो देता वो
    ख़ुदारा वक़्त से पहले सँभल गया हूँ मैं
    Read Full
    Nityanand Vajpayee
    10
    1 Like
    जीते जी मर जाना कोई खेल नहीं
    उन से इश्क़ लड़ाना कोई खेल नहीं
    Nityanand Vajpayee
    9
    4 Likes
    तुम्हारे बस में जो भी था वो तुम ने कर दिया अब
    हमारे रस में विष भरना था तुम ने भर दिया अब

    कभी बाज़ी हमारे हाथ आएगी तो बचना
    कि हम ने भी उसी विष में डुबो नश्तर दिया अब
    Read Full
    Nityanand Vajpayee
    8
    5 Likes
    ग़ज़ब उगला है उस ने ज़हर फिर इंसानियत कह कर
    बहुत हैरान हूँ मैं उस की इस फिरक़ा-परस्ती से

    कई हिस्सों में अब उस मुल्क के कहने लगे हैं लोग
    हुए बर्बाद हैं हम ख़ुद की इस फ़िरक़ा-परस्ती से
    Read Full
    Nityanand Vajpayee
    7
    7 Likes
    जिस दिल के अँधेरों में उजाला नहीं गया
    उस से तो मेरा प्यार सँभाला नहीं गया

    धोया तो कई बार मसल कर के ख़ूब पर
    आँखों से तेरे चेहरे का जाला नहीं गया

    क़ोशिश तो बहुत की कि निकालूँ मैं खींच खाँच
    पर दिल से तेरा प्यार निकाला नहीं गया

    तू ने तो मुझे गिफ़्ट में बदनामियाँ ही दीं
    पर मुझ से तेरा नाम उछाला नहीं गया

    साक़ी तू रहा जाने रिझाता किसे किसे
    इस जाम में तो बूँद भी डाला नहीं गया
    Read Full
    Nityanand Vajpayee
    6
    2 Likes
    शा'इरी के इस समुंदर में वही पहुँचेंगे बस
    आग के दरिया से जिन की रूह है झुलसी हुई
    Nityanand Vajpayee
    5
    4 Likes
    मरीज़-ए-इश्क़ हूँ दीदार-ए-यार काफ़ी है
    मिलेगा दीद से जो भी क़रार काफ़ी है
    Nityanand Vajpayee
    4
    5 Likes
    बड़े गुस्ताख़ निकले तुम मेरी उम्मीद से ज़्यादा
    मेरी ही दी मशालों से मेरा ही घर जलाते हो
    Nityanand Vajpayee
    3
    3 Likes
    काव्य का नवतंत्र देता जा रहा हूँ
    छंद के अभियंत्र देता जा रहा हूँ

    फेसबुक पर गालियाँ देते जो मुझ को
    मैं उन्हें भी मंत्र देता जा रहा हूँ
    Read Full
    Nityanand Vajpayee
    2
    3 Likes
    टीस होती है उसे होने दो मुझ को क्या है
    दर्द से मैं ने भी दिल अपना दबाया था कभी
    Nityanand Vajpayee
    1
    6 Likes
Upendra BajpaiUpendra BajpaiArman HabibArman HabibDivya 'Kumar Sahab'Divya 'Kumar Sahab'Danish BalliaviDanish BalliaviSahil VermaSahil VermaPushpendra PanchalPushpendra PanchalKushal "PARINDA"Kushal "PARINDA"Sarvjeet SinghSarvjeet SinghPrincePrincekaran singh rajputkaran singh rajput