दिल में रक्खा फिर यकायक बे-दयार उस ने किया
ऐसा मेरे साथ जाने कितनी बार उस ने किया
ऐसा मेरे साथ जाने कितनी बार उस ने किया
देख कर भी मैं ने अनदेखा किया कितनी दफ़ा
और उधर कानों सुनी पर ए'तिबार उस ने किया
चाहता तो मार सकता था मुझे आसानी से
जाने क्यूँ दिल पर मेरे किश्तों में वार उस ने किया
ख़ुश्क होना आँखों का अच्छा नहीं लगता उसे
इस लिए आँखों को मेरी आबशार उस ने किया
9
1 Like
दोस्ती क्या हुई तीरगी से
दुश्मनी हो गई रौशनी से
दुश्मनी हो गई रौशनी से
टूट सकता है रिश्ता कभी भी
बन नहीं पा रही ज़िंदगी से
उस का ये फ़ैसला भी सही है
घर कहाँ चलता है शा'इरी से
दिल किसी एक ने तोड़ा लेकिन
उठ गया है भरोसा सभी से
8
0 Likes
ताज़ा हैं ज़ख़्म आज भी पिछली बहार के
सब याद हैं करम मुझे उस ग़म गुसार के
सब याद हैं करम मुझे उस ग़म गुसार के
वो दूसरों से करता रहा वादे प्यार के
परखच्चे उड़ गए मेरे ही ए'तिबार के
कब आएगी ये मौत मुझे कब मिलेगा चैन
दिन ख़त्म होंगे कब मेरे ये इंतिज़ार के
रुकता नहीं कोई भी मुसाफ़िर हैं सब यहाँ
हर कोई छोड़ जाता है कुछ दिन गुज़ार के
मैं भूल बैठा था मेरी औक़ात इश्क़ में
तू ने सही किया मुझे दिल से उतार के
पत्थर सड़क किनारे पड़ा रहता सारी उम्र
लगते नहीं हथौड़े अगर शिल्पकार के
5
0 Likes
4
0 Likes
सभी ने देखा बस चेहरा हमारा
किसी ने दिल नहीं देखा हमारा
किसी ने दिल नहीं देखा हमारा
नहीं टिक पाया इक रिश्ता हमारा
हमें ले डूबा ये ग़ुस्सा हमारा
तुम्हें हाँ की थी अच्छा सोच कर पर
ग़लत निकला है अंदाज़ा हमारा
जहाँ में बाँटता फिरता है वो इश्क़
जो होना चाहिए हिस्सा हमारा
मिले जब जिस्म आपस में हमारे
तो रिश्ता हो गया गहरा हमारा
बड़ी आसानी से बोला उन्होंने
'करन' अब कुछ नहीं लगता हमारा
3
0 Likes
लोग तब तलक साथ चलते हैं
जब तक उन के मतलब निकलते हैं
जब तक उन के मतलब निकलते हैं
बिक चुका है ईमान लोगों का
दिल हर एक शय पर फिसलते हैं
आज कल के लोगों को क्या पता
रिश्ते किस तरह से सँभलते हैं
हो भी सकती हैं मंज़िलें अलग
चल अभी तो हम साथ चलते हैं
उम्र जैसे जैसे बदलती है
शौक़ उस तरह ही बदलते हैं
ग़म भी अच्छे लगते हैं सुनने में
शा'इरी में ग़म जब भी ढलते हैं
1
0 Likes










