10
0 Likes
9
0 Likes
8
2 Likes
7
1 Like
रोकिए उन को ना जाने दीजिए
प्यार से अब मुस्कुराने दीजिए
प्यार से अब मुस्कुराने दीजिए
इश्क़ को गहराई गर देना है तो
रूठिए और फिर मनाने दीजिए
रख दिए है बाम पे सारे दिए
ज़ोर आंधी को लगाने दीजिए
आप क्यूँ झट से गले लग जाते है
पहले हम को आज़माने दीजिए
चाँद में होगा इज़ाफ़ ए रौशनी
उन को पर्दा तो उठाने दीजिए
6
0 Likes
वो शख़्स मेरे दिल से कब का चला गया
जैसे के जिस्म से ये साया चला गया
जैसे के जिस्म से ये साया चला गया
पत्तों की सरसराहट से ऐसा लगा मुझे
वो आया मेरे पास में बैठा चला गया
दरिया की मछलियां भी मुझे चाहने लगी
इक मर्तबा वो साथ मेरे क्या चला गया
अब पास से भी वो नज़र आता नहीं मुझे
वो दूर नज़रों से कुछ ऐसा चला गया
हँस हँस के जिस पे वार दी ख़ुशियाँ जहान की
फिर उस के बा'द ख़ुद पे मैं हँसता चला गया
ये सोचा हाथ उस का मैं थाम लूँ मगर
कमबख्त मेरे हाथ से मौका चला गया
वो कर रहा था हँस के वाद ए वफ़ा की बात
हर शख़्स महफिलों से उठता चला गया
माँ ने दुआएँ देकर "आलम" किया विदा
हर मुश्किलों से ख़ूब मैं बचता चला गया
5
2 Likes
अगर ये दरिया समुंदर में मिल गया सोचो
ग़ुरूर आने लगा मीठा दिल गया सोचो
ग़ुरूर आने लगा मीठा दिल गया सोचो
गले लगाते ही पागल ख़ुशी से हो जाता
महज़ हँसी से ही मेरे जो खिल गया सोचो
अगर मैं चींखता तो वो वहीं पे मर जाता
जो आज मेरी इन अश्कों से हिल गया सोचो
ये दुनिया मुफ़्त में देगी बिला-ज़रूरत भी
पुराना ज़ख़्म जो सीने का सिल गया सोचो
4
2 Likes
3
0 Likes
2
0 Likes
अब जनाज़े पे मेरे तुम को ना आना होगा
आखरी वा'दा बिछड़ने का निभाना होगा
आखरी वा'दा बिछड़ने का निभाना होगा
इक वही शख़्स ज़रूरी है जीने का मगर
है भुलाना भी ज़रूरी तो भुलाना होगा
ऐब को अपने छुपाकर जो बहुत तनते है
आईना उन के ज़मीरों को दिखाना होगा
जानता हूँ के ग़ज़ल ज़ख़्मों को कर देंगे हरा
उन की ख़ुशियों के लिए फिर भी सुनाना होगा
अब टपकता है मेरे कपड़ों पे वफाओं का लहू
आलमारी से तेरे ख़त को हटाना होगा
अब कहीं ग़लती से तेरा नाम न लब पे आए
इक ज़रा होंटों पे पैबंद लगाना होगा
दिल के हालात समझता है मेरे दर्दों का
अश्क आँखों से मगर फिर भी बहाना होगा
आप के हाल पे "आलम" ये बहुत रोते है
अब मुंडेरों से कबूतर को उड़ाना होगा
1
3 Likes








