9
3 Likes
यार मुसलसल नख़रा करना अच्छा नइँ
ग़ैर के दिल पे क़ब्ज़ा करना अच्छा नइँ
ग़ैर के दिल पे क़ब्ज़ा करना अच्छा नइँ
फ़लाँ फ़लाँ से क्या बातें करते हो तुम
रोज़ इसी का झगड़ा करना अच्छा नइँ
देख हमें बदनाम न कर दे ये दुनिया
इश्क़ का सब से चर्चा करना अच्छा नइँ
क्या ऐसे हर बात पे रोया करती हो
जान मेरी दिल कच्चा करना अच्छा नइँ
जितनी चादर उतने पैर पसारा कर
हद से ज़्यादा ख़र्चा करना अच्छा नइँ
8
2 Likes
किसे सूरज किसे चंदा कहें हम
किसे अब आँख का तारा कहें हम
किसे अब आँख का तारा कहें हम
तेरे दर से भी हम प्यासे ही लौटे
बता कैसे तुझे दरिया कहें हम
वफ़ा की आबरू रखनी है हम को
तो तुझ को किसलिए झूटा कहें हम
तुम्हीं से थी महज़ दुनिया हमारी
तुम्हीं बोलो किसे दुनिया कहें हम
हजारों ज़ख़्म दिल से आ लगें हैं
किसे आला किसे अच्छा कहें हम
मुहब्बत ने हमारी जान ली है
इसे अब ज़हर की पुड़िया कहें हम
5
3 Likes
पूरी उम्र गुज़ारी हम ने एक खिलौने की ज़िद पर
या'नी पूरी उम्र ही हम ने दिल को बच्चा रक्खा है
या'नी पूरी उम्र ही हम ने दिल को बच्चा रक्खा है
4
3 Likes









