ABhishek Parashar

ABhishek Parashar

@theabhishekparashar

ABhishek Parashar 'Mental' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in ABhishek Parashar 'Mental''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

35

Content

618

Likes

2749

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

मैं तो उसकी पसंद था ही नहीं
वो जो मुझको पसंद आया था

ABhishek Parashar

इक तरह से ये ख़ुद-कुशी है दोस्त
जंग कोई मज़ाक थोड़ी है

ABhishek Parashar

इतना आसान थोड़ी है ये युद्ध
कुछ तो नुक़सान हम को भी होगा

ABhishek Parashar

दुनिया की फ़िक्र करने वालो सुनो
तुमको खा लेंगे लोग दुनिया के

ABhishek Parashar

अभी अभी तो मुझे छोड़ा था उदासी ने
अभी अभी तो ख़ुशी की बहार आई थी

मेरे ग़मों में तो शामिल नहीं था कोई भी
मेरा मज़ाक़ उड़ाने क़तार आई थी

ABhishek Parashar

जातियों में बटे हुए हैं हम
इसलिए भी मरे हुए हैं हम

धर्म के रास्ते पे चलना था
धर्म से ही डरे हुए हैं हम

ABhishek Parashar

मियाँ एक भी कुर्सी ख़ाली नहीं है
मेरे साथ बैठी है तन्हाई मेरी

ABhishek Parashar

एक लड़की लगी है अच्छी सो
ज़हन से दिल का मश्वरा होगा

ABhishek Parashar

तू मुसलमान और हिंदू बन
मैं तो इंसान बनने आया हूँ

ABhishek Parashar

कैसी दुनिया बनाई है ये ख़ुदा
आदमी आदमी को खाता है

ABhishek Parashar

लोग धर्मों में बँट गए वर्ना
दुनिया इतनी बुरी नहीं थी दोस्त

ABhishek Parashar

मेरे पास इक यार ऐसा नहीं
जो चाहे मुझे मेरी दौलत बग़ैर

ABhishek Parashar

रात को थक के सोता है दिन और
दिन में आराम रात करती है

ABhishek Parashar

क़त्ल करना था तीरगी का सो
दिल जला कर की रौशनी मैंने

ABhishek Parashar

दिन में वो तारे दिखाए जाती है
तीर लफ़्ज़ों के चलाए जाती है

कैसे अंदाज़ा हो उसके ग़म का दोस्त
वो जो इतना मुस्कुराए जाती है

ABhishek Parashar

सस्ती शराब और महँगी औरत
बर्बाद ही करे है आदमी को

ABhishek Parashar

आग में जलते हुए उसके ये ख़त भी
कहते हैं मुश्किल है उसको भूल पाना

ABhishek Parashar

अपने हाथों में कुछ गुलाब लिए
राह तकता हूँ उस गुलाब की मैं

ABhishek Parashar

ये सादगी ये हुस्न ये लहजा तेरा
कैसे मेरा दिल तेरा दीवाना न हो

ABhishek Parashar

हर इक नाकाम कोशिश की है मैंने
वो पत्थर दिल पिघलता ही नहीं है

ABhishek Parashar

LOAD MORE