By:
00:00/00:00
@shahryar
Shahryar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shahryar's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
35
Content
20
Likes
396
न ख़ुश-गुमान हो इस पर तू ऐ दिल-ए-सादासभी को देख के वो शख़्स मुस्कुराता है
वो बेवफ़ा है हमेशा ही दिल दुखाता हैमगर हमें तो वही एक शख़्स भाता है
सियाह रात नहीं लेती नाम ढलने कायही तो वक़्त है सूरज तिरे निकलने का
गुलाब टहनी से टूटा ज़मीन पर न गिरा करिश्मे तेज़ हवा के समझ से बाहर हैं
है आज ये गिला कि अकेला है 'शहरयार' तरसोगे कल हुजूम में तन्हाई के लिए
सभी को ग़म है समुंदर के ख़ुश्क होने का कि खेल ख़त्म हुआ कश्तियाँ डुबोने का
दिल है तो धड़कने का बहाना कोई ढूँढे पत्थर की तरह बेहिस ओ बेजान सा क्यूँ है
या तेरे अलावा भी किसी शय की तलब है या अपनी मोहब्बत पे भरोसा नहीं हम को
मिरे सूरज आ! मिरे जिस्म पे अपना साया करबड़ी तेज़ हवा है सर्दी आज ग़ज़ब की है
अजीब सानेहा मुझ पर गुज़र गया यारो मैं अपने साए से कल रात डर गया यारो
हम खुश हैं हमे धूप विरासत में मिली है अजदाद कहीं पेड़ भी कुछ बो गए होते
शदीद प्यास थी फिर भी छुआ न पानी को मैं देखता रहा दरिया तिरी रवानी को