Sandeep Gandhi Nehal

Sandeep Gandhi Nehal

@sandeepga33993

Sandeep Gandhi Nehal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sandeep Gandhi Nehal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

39

Likes

52

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

मेरे ख़्वाब मेरी ख़ुशी का हुआ क्या
लबों की मेरी इन हंसी का हुआ क्या

बड़ी ख़ूबसूरत थी ये ज़िंदगी तो
पता ना चला ज़िंदगी का हुआ क्या

Sandeep Gandhi Nehal

कमी से तुम्हारी करें ख़ुद-कुशी गर
तो हर रोज़ फाँसी लटकते रहेंगे

Sandeep Gandhi Nehal

लडूंगा सभी से तुम्हारे लिए मैं!
ज़मानें से, मेरी हिफा़ज़त करोगे?

Sandeep Gandhi Nehal

इक हसीं सा गुनाह करतें हैं
साथ आओ निबाह करतें हैं

अस्ल में तो है ही नहीं मुमकिन
ख़्वाब में ही, विवाह करतें हैं

Sandeep Gandhi Nehal

काश ऐसा संयोग हो जाए
दूर सारे वियोग हो जाए

प्यार में हूं, मरीज़ बन बैठा
आपको भी ये रोग हो जाए

Sandeep Gandhi Nehal

जो इस दुनिया से डरतें हैं
ख़ाक, मोहब्बत करतें हैं

हम को देखो हम से सीखो
हम तो तुम पर ही मरतें हैं

Sandeep Gandhi Nehal

जितनी ज़्यादा चाहत होगी
उतनी ज़्यादा राहत होगी

ऐसे मुझ से बिछड़ोगे तो
"अंतर्रात्मा" आहत होगी

Sandeep Gandhi Nehal

मुहब्बत गर नदी है तो किनारे हैं जी हम दोनों
बनो हिम्मत इक दूजे के सहारे हैं जी हम दोनों

Sandeep Gandhi Nehal

ये घर का बोझ कितना है
समझ आया उठाने पर

Sandeep Gandhi Nehal

यूं "उर्दू" की मिठास उतरे की
सब कि मीठी ज़बान हो जाए

Sandeep Gandhi Nehal

हूं अंदर से टूटा मैं इतना ज़ियादा
दिखावे कि बस ये हंसी रह गई है

Sandeep Gandhi Nehal

हार के ख़ुद से काम ये करना पड़ता है
कौन मरता है यार मरना पड़ता है

Sandeep Gandhi Nehal

जो इस दुनिया से डरते हैं
ख़ाक मोहब्बत करतें हैं

Sandeep Gandhi Nehal

जिस्म थकता कभी नहीं यारों
बस दिमाग़ी थकान होती है

Sandeep Gandhi Nehal

अगर चाहते हो बहुत दूर चलना
ज़हन से गुमानी हटानी पड़ेगी

Sandeep Gandhi Nehal

इधर की उधर की बताती बहुत है
हमीं से मोहब्बत छुपाती बहुत है

Sandeep Gandhi Nehal

जो सही नईं हुज़ूर करते हो
आप कितना ग़ुरूर करते हो

Sandeep Gandhi Nehal

बन्धनों से रिहाई मत करना
यूं कभी भी जुदाई मत करना

लाख दुनिया कहे बुरा मुझको
आप मेरी बुराई मत करना

Sandeep Gandhi Nehal

हुस्न का जो ग़ुरूर होता है
ख़ाक इक दिन ज़रूर होता है

Sandeep Gandhi Nehal

ख़्वाहिशें कांच की बनी हैं ना
कांच आख़िर में चूर होता है

Sandeep Gandhi Nehal

LOAD MORE