Ritesh Rajwada

Ritesh Rajwada

@ritesh-rajwada

Ritesh Rajwada shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ritesh Rajwada's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

46

Content

28

Likes

885

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

अच्छे शेर सुनाने वाले लड़के सुन
अच्छे शायर तन्हा ही रह जाते हैं

Ritesh Rajwada
62 Likes

पराई बाँह में रातें बिताकर जब कभी दिन में
हमें टीवी पे देखोगे तो सोचो कितना रोओगे

Ritesh Rajwada
49 Likes

जब भी माँगूँ तेरी ख़ुशी माँगूँ
और दुआएँ ख़ुदा तलक जाएँ

ख़्वाब आएँ तो नींद यूँ महके
आँख से ख़ुशबुएँ छलक जाएँ

Ritesh Rajwada
29 Likes

कहानी भी नहीं है दिल मे कोई
सो कुछ भी इन दिनों अच्छा नहीं है

मैं अब उकता गया हूँ ज़िन्दगी से
मेरा जी अब कहीं लगता नहीं है

Ritesh Rajwada
37 Likes

तू मोहब्बत नहीं समझती है
हम भी अपनी अना में जलते हैं

इस दफा बंदिशें ज़ियादा हैं
छोड़ अगले जनम में मिलते हैं

Ritesh Rajwada
54 Likes

वो आँखें चुप थीं लेकिन हँस रही थीं
मेरा जी कर रहा था चूम लूँ अब

Ritesh Rajwada
30 Likes

जीत हूँ जश्न-ए-मुक़द्दर हूँ मैं
ठीक से देख सिकंदर हूँ मैं

Ritesh Rajwada
37 Likes

रोज़ रोएँगे दिल जलाएँगे
एक दिन थक के बैठ जाएँगे

कौन हम को गले लगाता है
हम किसे दास्ताँ सुनाएँगे

Ritesh Rajwada
32 Likes

जाने कैसे ख़ुश रहने की आदत डाली जाती है
उनके यहाँ तो बारिश में भी धूप निकाली जाती है

Ritesh Rajwada
39 Likes

तुम्हारे साथ जो देखे थे मैंने
वो सारे ख़्वाब बाग़ी हो रहे हैं

Ritesh Rajwada
31 Likes

कहा था क्या और क्या बने हो
अजब सा इक मसअला बने हो

हमारी मर्ज़ी कहाँ थी शामिल
तुम अपने मन से ख़ुदा बने हो

Ritesh Rajwada
33 Likes

छुआ है तुमने भी इक रोज़ हमको
ये ख़ुशबू देर तक महका करेगी

तुम्हारे हाथ सालों तक ये दुनिया
हमारे नाम पे चूमा करेगी

Ritesh Rajwada
24 Likes

हर ख़ुशी मुस्कुरा के कहती है
दर्द बनकर छुपे हुए हो तुम

आज आब-ओ-हवा में ख़ुश्बू है
लग रहा है घुले हुए हो तुम

Ritesh Rajwada
28 Likes

लिखी होगी मोहब्बत जिन सफ़ों पर
मेरा दावा है वो नम ही मिलेंगे

किसी दिन ऊब जाओगे सभी से
तुम्हें उस रोज़ फिर हम ही मिलेंगे

Ritesh Rajwada
42 Likes

सब कहते हैं क्या कहते हैं कहने दो
ख़्वाब तुम्हारे आँख हमारी देखेंगे

Ritesh Rajwada
39 Likes

यार माँगा था मोहब्बत की दुआ माँगी थी
और इस दिल के हिफ़ाज़त की दुआ माँगी थी

अब तो कुछ उसका बिगाड़ा भी नहीं जा सकता
मैंने ख़ुद उसके सलामत की दुआ माँगी थी

Ritesh Rajwada
34 Likes

ज़्यादा मीठा हो तो चींटा लग जाता है
सच्चे इश्क़ को अक्सर बट्टा लग जाता है

हमने अपनी जान गंवाई तब जाना
भाव मिले तो कुछ भी सट्टा लग जाता है

Ritesh Rajwada
26 Likes

तेरा पीछा करते करते जाने क्यों
मैं दुनियादारी से पीछे छूट गया

तूने तो ऐ जान महज़ दिल तोड़ा था
तू क्या जाने मैं अंदर तक टूट गया

Ritesh Rajwada
28 Likes

अगर महबूब की आँखें है दुनिया
तो मेरे पास फिर दुनिया नहीं है

Ritesh Rajwada
43 Likes

जिन रस्तों से तुम गुज़रे हो
उन रस्तों को ईद मुबारक़

Ritesh Rajwada
34 Likes

LOAD MORE