Nirbhay Nishchhal

Nirbhay Nishchhal

@nirbhaypr5910083

Nirbhay Shayar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Nirbhay Shayar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

118

Likes

236

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm

तुम्हारे बिन भला मैं ठीक हूँगा
तुम्हारे बिन मैं ज़िंदा हूँ बहुत है

Nirbhay Nishchhal

कुछ चीज़ें भगवान के हाथों होती हैं
हम सब केवल दर्शक बन रह जाते हैं

Nirbhay Nishchhal

अंधेरा इतना गहरा है चमन में
कि हर एक फूल पर पहरा लगा है

Nirbhay Nishchhal

तुम्हारे नेह से वंचित बना बैठा हूँ गंगाधर
अगर तुम प्यार से छू लो तो शक्तिमान बन जाऊँ

Nirbhay Nishchhal

मैं भी लिख सकता हूँ ग़ज़लें लगभग सारी बहरों में
सबके इंचीटेप के डर से मुक्तक लिखना पड़ता है

Nirbhay Nishchhal

प्यार करना अगर ग़लत है तो
ब्याह करना भला सही कैसे

Nirbhay Nishchhal

मेरे जीवन में जेठ जैसे तुम
जब से आई उदास हूँ तब से

Nirbhay Nishchhal

मुझे परफ्यूम देकर जा चुकी है
वो ख़ुशबू जो मेरी चाहत कभी थी

Nirbhay Nishchhal

आज लगता है जंग जीती है
प्यार की बाजी हारकर मैंने

Nirbhay Nishchhal

चाय का एक कप उदास है अब
जब से तुम छोड़कर गईं मुझको

Nirbhay Nishchhal

राम तुम्हारे स्वागत में यह देखो तो
धरती अम्बर चाँद सितारे हाजिर हैं

Nirbhay Nishchhal

कभी किसी पे मेरा दिल कहीं न आ जाए
बस इसलिए मैं तुम्हें बार बार सोचता हूँ

Nirbhay Nishchhal

मुझको फ्यूचर की चिंता है तुमको मेकअप की चिंता
हम दोनों का मेल मिलेगा यार बहुत दुश्वारी है

Nirbhay Nishchhal

तुमको गर आकाश में उड़ना है तो फिर
धरती के लोगों का चक्कर मत काटो

Nirbhay Nishchhal

तुम्हारी बातों से लगता है मुझको
तुम्हारा दिल कभी टूटा था यारा

Nirbhay Nishchhal

मना लो यार मेरी जान तुम हर बार ये राखी
तेरा भाई है मेरा यार क्या इनकार ये राखी

Nirbhay Nishchhal

मेरे दिल की बात समझना तेरे बस की बात नहीं,
हम दोनों में बात-विवाद का कारण तेरा ईगो है

Nirbhay Nishchhal

कभी तुमसे मेरी लड़ाई न हो
इसलिए तुमसे दूर जाना है

Nirbhay Nishchhal

हमारे दुख से बढ़कर भी कोई दुख
ज़माने में भला क्या होता होगा

Nirbhay Nishchhal

बात करने से डर रहा हूँ मैं
बात करने से बात बनती है

Nirbhay Nishchhal

LOAD MORE