Balmohan Pandey

Balmohan Pandey

@balmohan-pandey

Balmohan Pandey shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Balmohan Pandey's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

89

Content

22

Likes

701

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

वो मेरी दुनिया का हिस्सा थी मेरी दुनिया नहीं
इक शजर कटने से वन वीरान हो जाएगा क्या

Balmohan Pandey
44 Likes

तुम्हें पता है जिन्हें तुम ख़ुदा समझते हो
तुम्हारे सोचने और बोलने से डरते हैं

Balmohan Pandey
42 Likes

फोन भी आया तो शिकवे के लिए
फूल भी भेजा तो मुरझाया हुआ

रास्ते की मुश्किलें तो जान लूँ
आता होगा उसका ठुकराया हुआ

Balmohan Pandey
78 Likes

दफ़्तर में तय किया था कि तारे गिनेंगे आज
लेकिन हमें पहुंचते ही घर नींद आ गई

Balmohan Pandey
47 Likes

हम हैं रहे-उम्मीद से बिल्कुल परे परे
अब इंतज़ार आपका कोई करे! करे!

मैंने तो यूँ ही अपनी तबीयत सुनाई थी
तुम तो लगीं सफाइयाँ देने, अरे! अरे!

Balmohan Pandey
53 Likes

इसीलिए मैं बिछड़ने पर सोगवार नहीं,
सुकून पहली ज़रूरत है, तेरा प्यार नहीं!

जवाब ढ़ूंढ़ने में उम्र मत गँवा देना,
सवाल करती है दुनिया पर एतबार नहीं

Balmohan Pandey
52 Likes

सुख़न-फ़हमों की बस्ती में सुख़न की ज़िन्दगी कम है
जहाँ शाइर ज़ियादा हैं वहाँ पर शाइरी कम है

मैं जुगनू हूँ उजाले में भला क्या अहमियत मेरी
वहाँ ले जाइए मुझको जहाँ पर रौशनी कम है

Balmohan Pandey
39 Likes

हमारा इश्क़ इबादत का अगला दर्जा है
ख़ुदा ने छोड़ दिया तो तुम्हारा नाम लिया

ग़मों से बैर था सो हमने ख़ुदकुशी कर ली
शजर ने गिर के परिन्दों से इन्तेक़ाम लिया

Balmohan Pandey
40 Likes

जो शेर समझे मुझे दाद वाद देता रहे
गले लगाए जिसे ग़म समझ में आ जाए

Balmohan Pandey
45 Likes

फोन भी आया तो शिकवे के लिए
फूल भी भेजा तो मुरझाया हुआ

Balmohan Pandey
46 Likes

हाए वो इश्क़ छुपाने के ज़माने 'मोहन'
याद आता है ग़लत नाम से नंबर रखना

Balmohan Pandey
52 Likes

एक मुझे ख़्वाब देखने के सिवा
चाय पीने की गंदी आदत है

Balmohan Pandey
67 Likes