Mahesh Natakwala

Mahesh Natakwala

@artist.mahesh

Mahesh Natakwala shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Mahesh Natakwala's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

36

Likes

77

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

ज़िन्दा मैं तेरे बिना रह सकता हूँ बस
तू अगर ख़ुश रहने का वादा करे तो

Mahesh Natakwala

रहा यारों की महफ़िल में तो दिल बहला रहा मेरा
हुआ खाली मकाँ मेरा तो सब ग़म याद आए है

Mahesh Natakwala

वफ़ा का डर ज़रूरी है मुहब्बत
न हो मरना तो जीने का मज़ा क्या

Mahesh Natakwala

उसे मालूम था वो अब हमारा हो नही सकता
बिना उसके हमारा तो गुज़ारा हो नही सकता

Mahesh Natakwala

रक़्स करती है उदासी कमरे में अब
तेरी यादों के भी अपने फ़ायदे हैं

Mahesh Natakwala

हर टूटे दिल वाले से मेरा कोई रिश्ता है
लगता है जैसे मुझ में उसका कोई हिस्सा है

Mahesh Natakwala

कोई तो इस रोग की अब बस दवा दो
इश्क़ हैं गर ये तो फिर उसको सदा दो

चाहता हैं वो तमाशा हो तो फिर हो
आज उसको तुम जी भर के वो मज़ा दो

Mahesh Natakwala

काट देते हैं यहाँ पर उम्र इक वादे पे लोग
और इक हम हैं कि जिनसे रात भी कटती नहीं

Mahesh Natakwala

उसे याद कर के जिये जा रहें हैं
ख़ला हैं जिसे हम पिये जा रहें हैं

Mahesh Natakwala

नाख़ुदा मेरा नहीं है कोई भी इस दरिया में
सब मेरे अपने ही मुझको छोड़कर जाते रहे

Mahesh Natakwala

किताबों ने दबाकर के रखें है राज़ सीने में
ज़रा इनको कभी खोलो मज़ा आएगा जीने में

Mahesh Natakwala

मिरी नादानी पर रोऊँ कहाँ जाकर
मेरा ग़म कोई ले भी तो नहीं सकता

Mahesh Natakwala

मैं परेशाँ हूँ मुझे और तो परेशाँ न कर
तू मिरी जाँ है तू तो ऐसा मेरी जाँ न कर

Mahesh Natakwala

मुझे तुम चाहते हो तो बताते क्यों नहीं
मुहब्बत हैं तुम्हे भी तो जताते क्यों नहीं

Mahesh Natakwala

आँख वालों को नहीं दिखता है मेरा हौसला
पंखों से ही तो नहीं बनता अकेला घोंसला

Mahesh Natakwala

ज़ुदा होकर मिरे से उस की आँखों में भी पानी है
मैं दरिया हूँ नदी है वो तो उसमें भी रवानी है

Mahesh Natakwala

इस दिल का आख़िरी है बस वो ख़याल हो तुम
हल हो न पाया जो मुझसे वो सवाल हो तुम

जाने के बाद तेरी ख़्वाहिश नहीं है कोई
इस दिल का आख़िरी जो है वो ज़वाल हो तुम

Mahesh Natakwala
11 Likes

आरज़ू-ए-ज़िन्दगी ले आई इतनी दूर अब
देखना है ये जुनूँ मेरा कहाँ तक जाता है

Mahesh Natakwala

सभी को साथ भी रख और ख़ुशी से
ये मुझसे क्या हो सकता है किसी से

Mahesh Natakwala

कितना रोया हूँ हर शब मैं बता नहीं सकता
वो मिरा है ये भी अब मैं जता नहीं सकता

Mahesh Natakwala
10 Likes

LOAD MORE