10
0 Likes
4
0 Likes
अश्क पलकों से बहाते जाइए
राज़ आँखों से बताते जाइए
राज़ आँखों से बताते जाइए
ख़ुद को आईना बनाते जाइए
हम को हम से ही मिलाते जाइए
दोस्ती मुमकिन न हो तो क्या हुआ
दुश्मनी जम कर निभाते जाइए
रात होगी जिस से रौशन शहर की
उन चराग़ों को बुझाते जाइए
हाल-ए-दिल कहना लगे दुश्वार तो
शे'र के ज़रिए सुनाते जाइए
इश्क़ पाकीज़ा मिलेगा आप को
शाइरों को आज़माते जाइए
2
0 Likes
इश्क़ में 'अरबाब' कोई ज़ोर चलता ही नहीं
मुब्तला रह कर भी उन से प्यार करते जाइए
मुब्तला रह कर भी उन से प्यार करते जाइए
1
0 Likes










