Anand Raj Singh

Anand Raj Singh

@anand-raj-singh

Anand Raj Singh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Anand Raj Singh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

96

Content

19

Likes

1216

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

मोहब्बत तो तुम्हें करनी नहीं थी
मेरे अंदर का बच्चा मारना था

Anand Raj Singh
56 Likes

मेरी तस्वीरें जला दो साहिबा
और फिर शम्मा बुझा दो साहिबा

एक क़िस्सा एक लड़का और तुम
अब तो मुझ को चुप करा दो साहिबा

Anand Raj Singh
55 Likes

हमने अब तक गाल बचा के रक्खे हैं
क्या तुमने भी गुलाल बचा के रक्खे हैं

Anand Raj Singh
104 Likes

वहम मुझको ये भाता है अभी मेरी दीवानी है
मगर मेरी दीवानी थी मियाँ पहले बहुत पहले

Anand Raj Singh
48 Likes

रक़ीब आकर बताते हैं यहाँ तिल है वहाँ तिल है
हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले बहुत पहले

Anand Raj Singh
111 Likes

चुप रहते हैं चुप रहने दो राज़ बताओ खोले क्या
बात वफ़ा की तुम करती हो बोलो हम कुछ बोले क्या

उल्फ़त तो अफ़साना है तुम करती खूब सियासत हो
हम भी हैं मक़बूल बहुत अब बोल किसी के होलें क्या

Anand Raj Singh
76 Likes

हिज्र में तुमने केवल बाल बिगाड़े हैं
हमने जाने कितने साल बिगाड़े हैं

Anand Raj Singh
79 Likes