Abhishar Geeta Shukla

Abhishar Geeta Shukla

@abhishar_geeta_shukla

Abhishar Geeta Shukla shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Abhishar Geeta Shukla's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

75

Content

22

Likes

361

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

अक्सर ही ज़ख़्म इश्क़ में पाले हैं औरतें
पर कितने टूटे मर्द सँभाले हैं औरतें

Abhishar Geeta Shukla
61 Likes

उदास लोग इसी बात से हैं ख़ुश कि चलो
हमारे साथ हुए हादसों की बात हुई

Abhishar Geeta Shukla
45 Likes

सोचता हूँ वक़्त की तस्वीर जब मुझसे बनेगी
तो भला उसकी कलाई पर घड़ी कैसी लगेगी

चाय उस से पूछ तो सकता हूँ मैं भी दोस्त,लेकिन
सोचता हूँ कौन सा वो कहने भर से चल पड़ेगी

Abhishar Geeta Shukla
31 Likes

दुख तो बहुत मिले हैं मोहब्बत नहीं मिली
यानी कि जिस्म मिल गया औरत नहीं मिली

मुझको पिता की आँख के आँसू तो मिल गए
मुझको पिता से ज़ब्त की आदत नहीं मिली

Abhishar Geeta Shukla
51 Likes

तो डर रहे हैं आप कहीं हक़ न माँग ले
यानी कि सबको खौफ़ है औरत के नाम से

Abhishar Geeta Shukla
15 Likes

तुमको हम ही झूठ लगेंगे लेकिन दरिया झूठा है
पहले हमको चाँद मिला था फिर दरिया को चाँद मिला

Abhishar Geeta Shukla
15 Likes