Darpan

Darpan

@abhas-nalwaya

Abhas Nalwaya Darpan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Abhas Nalwaya Darpan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

28

Content

41

Likes

481

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

मुक़र्रर दिन नहीं तो लम्हा-ए-इमकान में आओ
अगर तुम मिल नहीं सकती तो मेरे ध्यान में आओ

बला की ख़ूबसूरत लग रही हो आज तो जानाँ
मुझे इक बात कहनी थी तुम्हारे कान में.. आओ

Darpan
43 Likes

उनको दूर किया जाता है जो बरसों के साथी हैं
और अनजाने लोगों की आपस में शादी होती है

Darpan
53 Likes

महीनों तक रहा करते थे सब मेहमान आँखों में,
मग़र अब ख़्वाब भी आते नहीं वीरान आँखों में

ज़मान ए हिज्र कहने को रिवाज़ ए इश्क़ ही तो है,
मग़र क्या क्या नहीं होता है इस दौरान आँखों में

Darpan
31 Likes

ज़ब्त करो गर ग़म के बादल छाए हैं,
रक़्स करो के बारिश आने वाली है

Darpan
32 Likes

ग़ज़ल बनी है ज़िन्दगी, नफ़स नफ़स है शायरी,
सुख़न से मेरी आशिक़ी , ग़ज़ब है बेमिसाल है

Darpan
34 Likes

एक तितली से वादा है सो गुलशन में,
ग़लती से भी ख़ार नहीं देखूँगा मैं

(ख़ार- काँटें )

Darpan
36 Likes

इश्क़ में धोखा खाने वाले बिल्कुल भी मायूस न हो
इस रस्ते में थोड़ा आगे मयख़ाना भी आता है

Darpan
16 Likes

बात ज़रा आगे बढ़ सकती है 'दर्पन'
अब इक नम्बर डायल भी हो सकता है

Darpan
38 Likes

इश्क़ हमारा चाँद सितारे छू लेगा
घुटनों पर आकर इज़हार किया हमने

Darpan
37 Likes

घर आते आते सौदागर हो जाऊं
इतना भी बाज़ार नहीं देखूंगा मैं

Darpan
24 Likes