10
44 Likes
महीनों तक रहा करते थे सब मेहमान आँखों में,
मगर अब ख़्वाब भी आते नहीं वीरान आँखों में
मगर अब ख़्वाब भी आते नहीं वीरान आँखों में
ज़मान ए हिज्र कहने को रिवाज़ ए इश्क़ ही तो है,
मगर क्या क्या नहीं होता है इस दौरान आँखों में
8
34 Likes
ज़ब्त करो गर ग़म के बादल छाए हैं,
रक़्स करो के बारिश आने वाली है
रक़्स करो के बारिश आने वाली है
7
32 Likes
पहले पहले दिल लगता था अब तो सिर्फ़ दिमाग़ लगे
क्या मतलब ऐसे रिश्ते पर फूल खिले या दाग़ लगे
क्या मतलब ऐसे रिश्ते पर फूल खिले या दाग़ लगे
इस
में ऐसी तारीक़ी है जिस से सब घबराते हैं
दश्त वगरना सब को अपने घर का गुलशन-बाग़ लगे
मुमकिन है तुम को पहले से और ज़्यादा उलझा दे
जो दिखने में इस गुत्थी का सब से अहम सुराग़ लगे
मुझ से पहले इस के होंठो को गीला कर दे साक़ी
मुझ से उम्दा प्यासा तो ये मय का ख़ुश्क अयाग़ लगे
एक नज़र पड़ जाए उस की जिस की ख़ातिर पहना है
फिर चाहे तो इस कुर्ते में आग लगे या दाग़ लगे
उस की आँखें पाकीज़ा हैं इतनी पाकीज़ा 'दर्पन'
वो देखे तो उस को काला पत्थर एक चराग़ लगे
6
6 Likes
दोस्त नहीं थे लड़ते भी थे या'नी दुश्मन थे
कुछ दिन पहले हम दोनों भी जानी दुश्मन थे
कुछ दिन पहले हम दोनों भी जानी दुश्मन थे
फिर इक दिन जब मैं ने लावा देखा चौक गया
मुझ को ये लगता था आग और पानी दुश्मन थे
दोस्त मिले हैं तो मुश्किल ने दस्तक दी है अब
जब जीने में होती थी आसानी, दुश्मन थे
बेहोशी में सोच रहे थे जीत गए हम जंग
आँख खुली तो हुई बड़ी हैरानी.. दुश्मन थे
दर्पन ने लोगों से या तो इश्क़ किया या बैर
दोस्त नहीं थे इस के सीधे मानी - दुश्मन थे
5
5 Likes
इश्क़ में धोखा खाने वाले बिल्कुल भी मायूस न हो
इस रस्ते में थोड़ा आगे मयख़ाना भी आता है
इस रस्ते में थोड़ा आगे मयख़ाना भी आता है
4
16 Likes
3
6 Likes
इश्क़ हमारा चाँद सितारे छू लेगा
घुटनों पर आ कर इज़हार किया हम ने
घुटनों पर आ कर इज़हार किया हम ने
2
40 Likes










