Abhay Aadiv

Abhay Aadiv

@aadiv

Abhay Aadiv shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Abhay Aadiv's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

60

Likes

120

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

इश्क़ अव्वल नशा है नशों में अगर
तो हमें भी नशा ये चढ़ा रहने दो

Abhay Aadiv

ये धुआँ सिगरेट का बिखरी किताबें बंद पर्दे
दिख रहा है जैसा मेरा कमरा तो ऐसा नहीं था

Abhay Aadiv

दब गई दिल की आवाज़ भी
आग भी ख़्वाब भी राज़ भी

Abhay Aadiv

नदी के शांत तट पर बैठ जाऊँ और
वो रावी की तरह बहती चली जाए

पता है आज तुमको क्या हुआ 'आदिव'
वो बोले और फिर कहती चली जाए

Abhay Aadiv

इश्क़ से दूर जाते ही रहे तुम
दिल को पत्थर बनाते ही रहे तुम

दिल न टूटे कहीं इसी डर से
लोगों को आज़माते ही रहे तुम

Abhay Aadiv

होता है दिल उदास तो करें क्या
वो न हो आस पास तो करें क्या

Abhay Aadiv

इज़हार-ए-इश्क़ से मैं यूँ तो मुकर रहा हूँ
पर सच कहूँ तो तुमको खोने से डर रहा हूँ

Abhay Aadiv

रात दिन उसी का ही ख़याल करने वाले लोग
करके इश्क़ उससे हैं मलाल करने वाले लोग

अच्छे लड़के उसके अच्छे दोस्त ही बने रहें
उसको थे पसंद इस्ति'माल करने वाले लोग

Abhay Aadiv

दे रही है यूंँ दुनिया दिखाई मुझे
दिख रही है सभी में बुराई मुझे

तेरी दुनिया में कोई यूंँ कितना जिए
वक़्त से पहले दे दे रिहाई मुझे

Abhay Aadiv

पास होकर भी मेरे नहीं जो क़रीब
ऐसी कु़र्बत से अच्छी जुदाई मुझे

Abhay Aadiv

जो मिली नज़रें तो क़यास हुआ
देख ले जो भी बद-हवास हुआ

Abhay Aadiv

जितने दिन भी कटे हैं उसके बगै़र
मेरा हर इक वो दिन भी मास हुआ

लाँघ ली मैंने जिस्म की सरहद
रूह का मेरी वो लिबास हुआ

Abhay Aadiv

जाने वो कौन थी जिस पर कि ये दिल आया था
किस की खा़तिर ये मिरा दिल यूँ ही पगलाया था

डरता हूँ अब हो न जाए ये मुहब्बत किसी से
ज़्यादा पानी से ही तो फूल ये मुरझाया था

Abhay Aadiv

साल भी ख़त्म होने को है
हिज्र ही ख़त्म होता नहीं

Abhay Aadiv

कुछ नहीं कहता अब किसी से जो
कितना कुछ कहना चाहता होगा

Abhay Aadiv

आजकल कितना बिज़ी है काम में
फो़न जो करने की भी फु़र्सत नहीं

Abhay Aadiv

ले रहा हूँ नैप मैं बस आजकल
मुझ को तो सोने की भी फु़र्सत नहीं

Abhay Aadiv

छू के बस तुम्हे इस दिल को मिरे बदलना है
आग से तुम्हारी इस मोम को पिघलना है

Abhay Aadiv

पानी से क़तरे क़तरों से पानी
जैसी ये सोच वैसा म'आनी

Abhay Aadiv

ख़ुशी से मिरी कहानी बता
तू गम का नया म'आनी बता

Abhay Aadiv

LOAD MORE