Aadil Sulaiman

Aadil Sulaiman

@aadilsulaiman

Aadil Sulaiman shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aadil Sulaiman's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

21

Likes

51

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

हम ऐसे फूल हैं जो रह गए हैं बाग़ों तक
किसी हसीन ने रक्खा नहीं किताबों में

Aadil Sulaiman

ये साल भी उमीद के आगे न बढ़ सका
इक उम्र और गँवा दिया, ज़िंदा भी रह गए

Aadil Sulaiman

हिंद की दहलीज़ पर पैदा हुई उर्दू ज़बाँ
है ज़बानें और भी पर इश्क़ की उर्दू ज़बाँ

कुछ अदब का, कुछ हुनर का, कुछ सुकूँ का ज़ाइक़ा
लब पे आए तो लगे है चाशनी उर्दू ज़बाँ

Aadil Sulaiman

चाह प्यासे की पहले है पानी
फिर वो गंगा है और ज़म ज़म है

Aadil Sulaiman

हर वो तारीख़ साल दोहराता
मेरा दुश्मन तो ये कैलन्डर है

Aadil Sulaiman

फ़िक्र के भी कुछ लिफ़ाफ़ों में यहाँ
ख़त मिलेंगे ख़ुदकुशी के आपको

Aadil Sulaiman

रंग बदले जा रही है चाय अब
पत्तियाँ घुलने लगी है इश्क़ की

Aadil Sulaiman

फ़ितरत अगर हो काँच सी, दर-ओ-दीवार की
परदे हवा से कब तलक इज़्ज़त बचाएँगे

Aadil Sulaiman

थाल में हमको मिले रिश्तों के शिकवे और गिले
ज़ाइक़े में इश्क़ का ही बस निवाला रह गया

Aadil Sulaiman

मुस्कुराहट कैमरे में क़ैद करके रख लो तुम
ग़म का है ये इक सहारा मुस्कुराने के लिए

Aadil Sulaiman

मेरे ही चाहने वालों ने मुझे मिट्टी दी
फिर दुआएँ पढ़ी और हाथ भी झाड़ा सबने

Aadil Sulaiman