Mukesh Jha

Mukesh Jha

@MukeshJha

Mukesh Jha shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Mukesh Jha's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

20

Content

25

Likes

517

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

इक रिवायत थी निभानी सो निभा दी मैंने
छोड़ कर जाते हुए ख़ूब दुआ दी मैंने

उस को बस इतना ही कह पाया कि ख़ुश रहना और
दिल की दीवार से तस्वीर हटा दी मैंने

Mukesh Jha

तेरा बदन तो सलामत रहे मगर दिल को
मेरे इन अश्कों की बारिश के बाद ज़ंग लगे

है इंतिक़ाम से मतलब मुझे तो रंग-ए-बहार
ये बद-दुआ है मेरी तू ख़िज़ाँ का रंग लगे

Mukesh Jha

रंग गालों पे लगा रहने दो
ख़ूब जँचता है ये गहना तुम पर

Mukesh Jha
36 Likes

मैं जानता हूँ ज़ाइक़ा हर चॉकलेट का
मेरे लबों पे आज तू अपने लबों को रख

Mukesh Jha
36 Likes

वादा करो कि हाथ छुड़ाकर न जाओगे
वादा करो कि सात जनम तक रहेगा इश्क़

Mukesh Jha
42 Likes

इतनी शोहरत तो मेरी आज भी इस शहर में है
एक पत्ता न हिले मेरी इजाज़त के बग़ैर

Mukesh Jha
38 Likes

वो राधा की तरह है साथ मेरे
ख़यालों में वो मेरी रुक्मणी है

Mukesh Jha
46 Likes

खींची जो उसने आँख में काजल की इक लकीर
मैंने भी अपने सीने पे इक हाथ रख लिया

Mukesh Jha
54 Likes

मैं मोहब्बत में नहीं पड़ता मगर अब के बरस
आज़माना है मुझे अपना हुनर अब के बरस

Mukesh Jha
10 Likes

जितना था सब गँवा दिया मैंने
इश्क़ भी, दोस्त भी, ज़माना भी

Mukesh Jha
14 Likes

ले रहा था मैं ज़िन्दगी के मज़े
फिर वो बोली कि अब मेरी बारी

Mukesh Jha
11 Likes

मैं कहीं गुम हूँ आजकल शायद
जल गए होंठ चाय पीते हुए

Mukesh Jha
17 Likes