Kumar Aryan

Kumar Aryan

@Kumararyan

Kumar Aryan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kumar Aryan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

184

Likes

61

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

मम्नून हूँ मैं अपने बिरादर अज़ीज़ का
रखता है दूर घर की परेशानी से मुझे

Kumar Aryan

मस्त हूँ अपनी फ़क़ीरी में मियाँ मैं
शर्तों पर सुल्तान बनकर क्या करूँगा

Kumar Aryan

जगाए नींद से मुझ को न कोई
मेरे अंदर का आशिक़ सो रहा है

Kumar Aryan

मेरे सर इल्ज़ाम सारा जाएगा
फिर कोई मासूम मारा जाएगा

Kumar Aryan

आ रहा है वक़्त अब मतदान का
फिर यहाँ लाशें बिछाई जाएँगी

Kumar Aryan

इबादत है वफ़ा चाहत नहीं है
वफ़ा को हुस्न से मत तौलिएगा

Kumar Aryan

तुझ से बिछड़ के किसलिए मैं चश्म-ए-नम रहूँ
बेशक गया है तू प तेरी याद तो नहीं

Kumar Aryan

कैसे हुई है तर्बियत ये जानता हूँ मैं
ऐ साँप के बच्चे तुझे पहचानता हूँ मैं

Kumar Aryan

मरना है तो मरेंगे मगर अब न देर कर
मारेंगे दुश्मनों को भी हम घेर-घेर कर

बदले हुए ज़माने के तेवर तो देखिए
मारा है एक शेर को कुत्तों ने घेर कर

Kumar Aryan

तानसेन आप हो तो हो
मैं तो बावरा हूँ बावरा

Kumar Aryan

इतनी जल्दी क्या थी शोहरत पाने की
तुम तो सीधे रस्ते भी आ सकते थे

Kumar Aryan

हुस्न पर गर नाज़ है तुझको तो सुन
खिलने वाला फूल मुरझाता भी है

Kumar Aryan

मैं खड़ा आज भी हूँ राह-गुज़र पर उनकी
छोड़ के चल भी दिए छोड़ के जाने वाले

Kumar Aryan

दो टके की कहता है औरत को जो
उसकी ख़ुद क्या हैसियत है वो कहे

Kumar Aryan

बेटा तो डॉक्टर है बड़ा नामी शहर में
और बाप चल बसा है कमी से इलाज की

Kumar Aryan

तुम पे तो भरोसा था
तुम तो मेरे अपने थे

Kumar Aryan

लड़का है यार तू तेरा दर्द
कोई लडक़ी नहीं समझेगी

Kumar Aryan

अब किसी पर भी यक़ीं होता नहीं
हर किसी से धोके की उम्मीद है

Kumar Aryan

पर्व त्यौहार की ये रीत मुबारक़ हो मेरे चाँद
तुझको भी प्यार भरा तीज मुबारक़ हो मेरे चाँद

Kumar Aryan

कुछ भाई हैं जो भाई से बढ़कर लगे यहाँ
कुछ भाई हैं जो दुश्मनों से भी बुरे लगे

Kumar Aryan

LOAD MORE