Kasim Memon

Kasim Memon

@KasimMemon

Kasim Memon shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kasim Memon's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

18

Likes

19

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

तुम्हें आबाद रहना चाहिए था
मगर तुम क़ैद में रहने लगे हो

Kasim Memon

बात करना पसंद है उस को
और मैं बस वही नहीं करता

Kasim Memon

नया साल आया दिसंबर गया
पुराने बरस का कैलेंडर गया

Kasim Memon

समझो ये बात आख़िरी है
हाँ मुलाक़ात आख़िरी है

Kasim Memon

छोड़ पुरानी बातें वर्ना
हम दोनों फिर ग़ुस्सा होंगे

Kasim Memon

मिरे लफ़्ज़ों में जादू भर गया है
मुझे शाइर बनाया है किसी ने

Kasim Memon

हाँ अब तो तू मेरा यार नहीं है
शायद मुझको तुझसे प्यार नहीं है

बातें छोड़ो जल्दी उठना है कल
कल मेरा कोई इतवार नहीं है

Kasim Memon

मैं उन सारिक़-गरों से पूछता हूँ
कि मेरा दिल चुराया है किसी ने

Kasim Memon

रोज़ खुली आँखों से सपना देखा करते हैं
हम सपने में उसको अपना देखा करते हैं

Kasim Memon

क्यों देखते हो चाँद को
तुम आइने को देख लो

Kasim Memon

इक दिन तो सब को मरना है
फिर क्यूँ मरने से डरना है

Kasim Memon

मैं जानता था पढ़ेगी मेरी ये आँखें भी
बस इस वजह से नज़र उससे मैं चुराता था

Kasim Memon

देखो जब से तुम आए पास मिरे
तब से लोगों से डरना छोड़ दिया

Kasim Memon

देखो सँभल गया है वो
कितना बदल गया है वो

इतना क़रीब था अभी
दिल से निकल गया है वो

Kasim Memon

मौसम की फ़रमाइश देखो
खिड़की से तुम बारिश देखो

मिलना चाहते हो मुझसे तो
मेरे दिल की ख़्वाहिश देखो

Kasim Memon

उस के चेहरे की चमक है या कोई जादूगरी
हर नज़र ठहरी उसी पर हर नज़र में रंग है

Kasim Memon