Shadab Asghar

Shadab Asghar

@Dr_Shayar

Shadab Asghar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shadab Asghar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

26

Content

87

Likes

879

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

दवाई बन नहीं पाई अभी तक
पहेली है वो बीमारी अभी तक

कोई अब पूछने वाला नहीं है
ये रोटी क्यों नहीं खाई अभी तक

पिताजी कल ये कह के रो पड़े हैं
कुँवारी है बहन बड़की अभी तक

मुहब्बत कर ही लेता हूं नई मैं
यही आदत नहीं छूटी अभी तक

ख़ुदा जाने मिरी मिस्टेक क्या है
वो लड़की मुझसे है रूठी अभी तक

Shadab Asghar

चाहे जीतनी भले ही देरी हो
इक़ दुआ है कभी तो पूरी हो

काश हम तुम से हक़ से कह पाते
जान ए जॉ तुम तो सिर्फ़ मेरी हो

Shadab Asghar
10 Likes

मुफ़लिस हैं बेचारे हैं हम
देखो इश्क़ के मारे हैं हम

जीत ली हमने हर इक दुनिया
जब से इश्क़ में हारे हैं हम

Shadab Asghar

रफ़्ता रफ़्ता सब कुछ समझ गया हूं मैं
लोग अचानक टैरेस से क्यों कूद गए

Shadab Asghar
35 Likes

आप सब कुछ देख सकतें हैं अगर
फिर हमारी बेबसी भी देखिए

Shadab Asghar
27 Likes

बिछड़ते वक़्त भी हिम्मत नहीं जुटा पाया
कभी भी उस को गले से नहीं लगा पाया

किसी को चाहते रहने की सज़ा पाई है
मैं चार साल में लड़की नहीं पटा पाया

Shadab Asghar
42 Likes

जितने भी हैं ज़ख़्म तुम्हारे सिल देगी
होटल में खाने का आधा बिल देगी

सीधे मुंह जो बात नहीं करती है जो
तुमको लगता है वो लड़की दिल देगी

Shadab Asghar
37 Likes

कभी कभी वो बला की हसीन लगती है
कभी कभी तो उसे देखने का जी न करे

Shadab Asghar
33 Likes

तलाश हम को किसी भी बदन की है ही नहीं
हवस की भूख हमारे ज़ेहन की है ही नहीं

किसी से बिछड़े तो कोई फ़ना नहीं होता
क़ज़ा की बात तो अब के ज़मन की है ही नहीं

Shadab Asghar
33 Likes

पराए मुल्क़ में पैसा नहीं बनाऊँगा
मैं तुम को छोड़ के दुनियां नहीं बनाऊँगा

मैं अपने शौक पुराउंगा अपने पैसों से
ज़मीन बेच के बंगला नहीं बनाऊंगा

Shadab Asghar
40 Likes

हम तुम्हें जान जान कहते थे
जान तो सब की जानी होती है

Shadab Asghar
24 Likes

दुआ में मांग लूं मैं उसको लेकिन
फ़क़त पाना मेरा मक़सद नहीं है

Shadab Asghar
35 Likes

कोई तो हल निकालो मस अले का
मुझे उन से मुहब्बत हो गई है

Shadab Asghar
43 Likes

कैसे ये मान लें तु लकीरों में नहीं है
हम ने भी कह दिया है तेरा हो के रहेंगे

Shadab Asghar
36 Likes

कटी उम्र सारी वफ़ा करते करते
किसी की मुहब्बत अदा करते करते

वो थकता नहीं है ज़फा करते करते
मैं थकती नहीं हूं दुआ करते करते

Shadab Asghar
29 Likes

बाद में तुम से इश्क़ कर लेंगे
पहले ख़ुद से तो प्यार कर लें हम

Shadab Asghar
25 Likes

अक़्लमंदों के बस की बात नहीं
इश्क़ अन्धों का खेल है बेटा

Shadab Asghar
25 Likes

तुझ से बिछड़ा तो मर न जाऊं कहीं
तू मुहब्बत नहीं है , आदत है

Shadab Asghar
19 Likes

कलेंडर, दिन ,महीने साल बदले और इक मैं हूँ
मुझे कल भी मुहब्बत थी, मुझे अब भी मुहब्बत है

Shadab Asghar
12 Likes

उन आँखों पर शेर कहे जा सकते थे
उन आँखों में डूब ने से गर बच जाते

Shadab Asghar

LOAD MORE