ATUL SINGH

ATUL SINGH

@ATULSINGH

ATUL SINGH shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in ATUL SINGH's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

37

Content

45

Likes

957

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

हमारे हाथ में टेडी नहीं है
ये दिल का खेल है सो दिल समझना

ATUL SINGH
37 Likes

चलो फिर से मिलें हम अजनबी बनकर
चलो फिर से वफ़ा की क़समें हम खाएँ

ATUL SINGH
43 Likes

तुम्हारी यादें हैं सो कैसे इनको भूल जाएँ हम
भला कोई हवा के बिन जिया है और जी सकता है

ATUL SINGH
12 Likes

बताओ मान लूँ कैसे कि ये मुमकिन नहीं है
वो सारे ख़्वाब जो देखे थे हमने सच न होंगे

ATUL SINGH
16 Likes

चलो ऐ हिंद के सैनिक कि लहराएँ तिरंगा हम
जिसे दुनिया नमन करती है उस पर्वत की चोटी पर

ATUL SINGH
31 Likes

दुआएँ साथ जिसके हो वतन की
वो क्या जाने कि रण में हार क्या है

ATUL SINGH
17 Likes

जानता हूँ कि हवाएँ तुझे बहकाती हैं
जा चराग़ों की तरह तू भी उजाला कर दे

ATUL SINGH
16 Likes

हौसला देख मेरा झुक गया वो पर्वत भी
वो जिसे नाज़ था ख़ुद की कभी ऊँचाई पर

ATUL SINGH
17 Likes

सभी हैरत करेंगे जब नई पहचान लिख देंगे
फ़लक पर भी हुनर से अपने हिंदुस्तान लिख देंगे

ATUL SINGH
22 Likes

मैं बहुत ख़ुश हूँ तुम्हारे जाने के बाद
झूठ दुनिया को बताता ये रहूँगा

ATUL SINGH
17 Likes

कसर उसने न छोड़ी कोई मेरा दिल दुखाने में
वो अपनी हद से नीचे गिर गया मुझको गिराने में

ATUL SINGH
42 Likes

बिछड़ कर मुझसे तुझको क्या मिला है
कि जो कुछ था वो भी खोना पड़ा है

गया था जिस जगह पर छोड़ कर तू
उसी रस्ते पे दिल अब भी खड़ा है

ATUL SINGH
22 Likes

बिछड़ कर तुमसे वो दिन जिंदगी में लौट आए हैं
तुम्हें अब चाँद में हम देखते हैं और सो जाते हैं

ATUL SINGH
16 Likes

इक नज़र भी तू मुझको देखता नहीं हैं अब
जान इस क़दर तुझको चुभने लग गया हूँ मैं

ATUL SINGH
23 Likes

जी रहा था देख कर जिस शख़्स को ये ज़िंदगी मैं
एक अरसा हो गया है, वो दिखा मुझको नहीं है

ATUL SINGH
21 Likes

लोग कहते हैं ख़ुदा सबकुछ नहीं देता है सबको
इसलिए शायद तुम्हें उसने लिया है छीन मुझसे

ATUL SINGH
17 Likes

आप जो कुछ भी कहे मुझ से वो सब कुछ ही सही है
इश्क़ भोला है मेरा इतना, मगर अंधा नही है

ATUL SINGH
20 Likes

वो शख़्स मेरे ग़म को समझे भी कैसे आख़िर
चेहरे को पढ़ना तो उसको आता ही नहीं हैं

ATUL SINGH
18 Likes

फिर किसी लड़की से दिल अपना लगा मैंने लिया है
दर्द सहने में मेरे दिल को मज़ा आने लगा है

ATUL SINGH
19 Likes

मिले हैं ज़ख़्म इतने कि बता भी मैं नहीं सकता
किसी से बाद तेरे दिल लगा भी मैं नहीं सकता

ATUL SINGH
22 Likes

LOAD MORE