100rav

100rav

@100rav

100rav shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in 100rav's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

24

Content

259

Likes

600

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

किसी ने नाम पूछा और गोली मार दी लेकिन
ग़लत वो है जिन्होंने नाम पूछा कुंभ मेले में

100rav

हज़ारों साल पहले वाले डायर वुल्फ़ लाए हो
बताओ आशिक़ों को पहले जैसा कब बनाओगे

100rav

नहीं मिलती सज़ा भी बेवफ़ाई की
हाँ जब तक तुम वफ़ादारी नहीं करते

100rav

दिन मुहब्बत के कम ही होते हैं
देख लो माह फ़रवरी का ही

100rav

उदासी ओढ़ कर इक शख़्स जब सब ठीक कहता है
कुरेदो तो दिखेगा पेड़ को दीमक ने खाया है

100rav

कहा टूटे हुए शीशे ने मुझसे
कहीं टुकड़ों को तुम ही चुभ न जाना

100rav

मैं जूते घिसके पहुँचा जैसे तैसे
तो जूते चाटने वाले मिले सब

100rav

जौन को पढ़ कर ये अंदाज़ा हुआ
बहर में लिखना ग़ज़ल-गोई नहीं

100rav

वो तस्वीरें जो हमने साथ खींची थी
उन्हें मैं देखता हूँ अब अकेले में

100rav

ज़रूरत बाद तू चीज़ें जलाता था
मैं ज़िंदा हूँ मगर क्या तू सलामत है

100rav

दर्द ऐसा सोचता हूँ टूट जाऊँ
डर है सब कमज़ोर बोलेंगे मुझे फिर

100rav

सभी कहते हैं दुनिया गोल है तो
तू फिर से क्यों नहीं टकराता मुझसे

100rav

शजर सूखा तो बदला घोंसला चिड़िया ने हर दम पर
वहीं चिड़िया अगर जाए शजर फिर सूख जाता है

100rav

राह तकता हूँ मैं उसके मायके आने का हर साल
पहली बारिश आज भी मिट्टी में भर देती है ख़ुशबू

100rav

बेवफ़ा कहके मुँह फेरने वाला जो
फिर पलट कर के देखे तो कम-ज़र्फ़ी है

100rav

ये जो भागते जा रहे हो
कहाँ जाना है कुछ पता है

100rav

मेरी चाहत किसी आँगन की तुलसी है
मैं कैसे घर में लाऊँ माँ कोई तुलसी

100rav

बेवफ़ा लड़की के ग़म में एक लड़का
बे-वफ़ाई कर गया माँ बाप के साथ

100rav

तेरी जैसी कोई दिख जाती है तो देख लेता हूँ
कहीं तू दिख गई तो बस नज़र-अंदाज़ कर दूँगा

100rav

निशाँ पत्थर पे थे तो बच गए वरना
मिटा देते किताबों से हमें ये लोग

100rav

LOAD MORE