10
8 Likes
हमारा दिल बहुत चोटिल है यारों
तभी तो ज़िंदगी बोझिल है यारों
तभी तो ज़िंदगी बोझिल है यारों
सफ़र से लौट कर आया नहीं वो
जो कहता था सफ़र कामिल है यारों
नज़ारे याद आते हैं सफ़र के
यहाँ जब सामने मंज़िल है यारों
मेरे अश'आर पढ़ते फिर रहे हैं
मुझे कहते थे जो जाहिल है यारों
वहीं पर चूम आया हूँ उसे मैं
जहाँ गर्दन पे उस के तिल है यारों
शरीक-ए-जुर्म अपना बस वही है
हमारे पास जो इक दिल है यारों
तुम्हें लगता नहीं है देख कर क्या
'सहज' होना बहुत मुश्किल है यारों
9
5 Likes
8
8 Likes
7
18 Likes
5
6 Likes
4
2 Likes
3
8 Likes
2
2 Likes
उलझे बालों वाली लड़की
शाद ख़यालों वाली लड़की
शाद ख़यालों वाली लड़की
ख़ुद से इश्क़ करो ना तुम भी
शोख़ उजालों वाली लड़की
तुम पर इक शाइ'र मरता है
पाँव में छालों वाली लड़की
तुम
में इक औरत रहती है
इक्कीस सालों वाली लड़की
इन
में सब उलझे रहते हैं
साफ़ सवालों वाली लड़की
तुम को देख के सब्ज़ हुए हम
ज़र्दस गालों वाली लड़की
1
12 Likes










