@ua_haider
Umrez Ali Haider shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Umrez Ali Haider's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
4
Content
65
Likes
93
ये अहल ए सुख़न का भी पड़ना है मुश्किल में
जो मिल जाए दाद एक शाइर को महफ़िल में
ज़माने भी दुआ देंगे ख़ुदा का शुक्र है बोलो
तिरा अहल ए सुख़न के क़िस्सा ए फ़रियाद में आना
कही है कब ग़ज़ल मैंने कही है ज़िन्दगी अपनी
कभी सोचा कहाँ था मैं तुम्हारी दाद में आना
मिल अगर जाए तो बताओ हमें
आदमी है कहाँ दिखाओ हमें
जो तुम्हें इस क़फ़स में रहना है
आशियाना तो फिर बनाओ हमें
कहने को कुछ भी कहते रहो लेकिन
दिल से दिल को निकाला नहीं जाता
ले के जा यादों को अपनी तुम हैदर
मुझ से अब ये सँभाला नहीं जाता
सुनो बातिल , मिरा ईमाँ फ़क़त है कलमा-ए-तौहीद।
डरा सकता नहीं मुझको तिरा ता'दाद में आना।।