Naseer Turabi

Naseer Turabi

@naseer-turabi

Naseer Turabi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Naseer Turabi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

73

Content

10

Likes

555

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

ऐ मेरी ज़िंदगी ऐ मेरी हम-नवा तू कहाँ रह गई मैं कहाँ आ गया
कुछ न अपनी ख़बर कुछ न तेरा पता तू कहाँ रह गया मैं कहाँ आ गया

सब्ज़ शाख़ों से गुल यूँही चुनना कभी गुल से गुलज़ार के ख़्वाब बुनना कभी
फ़ुर्सत-ए-इब्तिदा हसरत-ए-इंतिहा तू कहाँ रह गई मैं कहाँ आ गया

Naseer Turabi

हर शाम इक मलाल की आदत सी हो गई
मिलने का इंतिज़ार भी मिलना सा हो गया

Naseer Turabi
20 Likes

वो बेवफ़ा है तो क्या मत कहो बुरा उसको
कि जो हुआ सो हुआ ख़ुश रखे ख़ुदा उसको

Naseer Turabi
99 Likes

मिलने की तरह मुझसे वो पल भर नहीं मिलता
दिल उस से मिला जिससे मुक़द्दर नहीं मिलता

Naseer Turabi
73 Likes

ये हवा सारे चराग़ों को उड़ा ले जाएगी
रात ढलने तक यहाँ सब कुछ धुआँ हो जाएगा

Naseer Turabi
30 Likes

अदावतें थीं तग़ाफ़ुल था रंजिशें थीं बहुत
बिछड़ने वाले में सब कुछ था बेवफ़ाई न थी

Naseer Turabi
35 Likes

हम-रही की बात मत कर इम्तिहाँ हो जाएगा
हम सुबुक हो जाएँगे तुझ को गिराँ हो जाएगा

Naseer Turabi
28 Likes