Kunwar Bechain

Kunwar Bechain

@kunwar-bechain

Kunwar Bechain shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kunwar Bechain's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

47

Content

12

Likes

362

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

उसने मेरे छोटेपन की इस तरह इज़्ज़त रखी
मैंने दीवारें उठाईं उसने उन पर छत रखी

Kunwar Bechain
48 Likes

दीवारों पर दस्तक देते रहिएगा
दीवारों में दरवाज़े बन जाएँगे

Kunwar Bechain
38 Likes

चेहरे को आज तक भी तेरा इंतिज़ार है
हम ने गुलाल और को मलने नहीं दिया

Kunwar Bechain
43 Likes

तुम्हारे दिल की चुभन भी ज़रूर कम होगी
किसी के पाँव का काँटा निकाल कर देखो

Kunwar Bechain
38 Likes

प्यार में कैसी थकन कह के ये घर से निकली
कृष्ण की खोज में वृषभानु-लली मीलों तक

Kunwar Bechain
40 Likes

शोर की इस भीड़ में ख़ामोश तन्हाई सी तुम
ज़िन्दगी है धूप तो मद-मस्त पुर्वाई सी तुम

चाहे महफ़िल में रहूँ चाहे अकेले में रहूँ
गूँजती रहती हो मुझ में शोख़ शहनाई सी तुम

Kunwar Bechain
47 Likes

उस ने फेंका मुझ पे पत्थर और मैं पानी की तरह
और ऊँचा और ऊँचा और ऊँचा हो गया

Kunwar Bechain
37 Likes

एक भी उम्मीद की चिट्ठी इधर आती नहीं
हो न हो अपने समय का डाकिया बीमार है

Kunwar Bechain
50 Likes