Khumar Barabankvi

Khumar Barabankvi

@khumar-barabankvi

Khumar Barabankvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Khumar Barabankvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

51

Content

31

Likes

848

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

इलाही मिरे दोस्त हों ख़ैरियत से
ये क्यूँ घर में पत्थर नहीं आ रहे हैं

Khumar Barabankvi
17 Likes

हद से बढ़े जो इल्म तो है जहल दोस्तो
सब कुछ जो जानते हैं वो कुछ जानते नहीं

Khumar Barabankvi
35 Likes

कहूँ किस तरह मैं कि वो बेवफ़ा है
मुझे उस की मजबूरियों का पता है

Khumar Barabankvi
45 Likes

ख़ुदा बचाए तिरी मस्त मस्त आँखों से
फ़रिश्ता हो तो बहक जाए आदमी क्या है

Khumar Barabankvi
47 Likes

अब इन हुदूद में लाया है इंतिज़ार मुझे
वो आ भी जाएँ तो आए न ऐतबार मुझे

Khumar Barabankvi
34 Likes

चला तो हूँ मैं उन के दर से बिगड़ कर
हँसी आ रही है कि आना पड़ेगा

Khumar Barabankvi
33 Likes

दुश्मनों से प्यार होता जाएगा
दोस्तों को आज़माते जाइए

Khumar Barabankvi
47 Likes

हटाए थे जो राह से दोस्तों की
वो पत्थर मेरे घर में आने लगे हैं

Khumar Barabankvi
28 Likes

दूसरों पर अगर तब्सिरा कीजिए
सामने आइना रख लिया कीजिए

Khumar Barabankvi
21 Likes

इक पल में इक सदी का मज़ा हम से पूछिए
दो दिन की ज़िंदगी का मज़ा हम से पूछिए

भूले हैं रफ़्ता रफ़्ता उन्हें मुद्दतों में हम
क़िस्तों में ख़ुद-कुशी का मज़ा हम से पूछिए

Khumar Barabankvi
37 Likes

भूले हैं रफ़्ता रफ़्ता उन्हें मुद्दतों में हम
क़िस्तों में ख़ुद-कुशी का मज़ा हम से पूछिए

Khumar Barabankvi
43 Likes

ऐसा नहीं कि उन से मोहब्बत नहीं रही
जज़्बात में वो पहली सी शिद्दत नहीं रही

Khumar Barabankvi
32 Likes

फूल कर ले निबाह काँटों से
आदमी ही न आदमी से मिले

Khumar Barabankvi
27 Likes

हुस्न जब मेहरबाँ हो तो क्या कीजिए
इश्क़ के मग़्फ़िरत की दुआ कीजिए

Khumar Barabankvi
24 Likes

रात बाक़ी थी जब वो बिछड़े थे
कट गई उम्र रात बाक़ी है

Khumar Barabankvi
28 Likes

वही फिर मुझे याद आने लगे हैं
जिन्हें भूलने में ज़माने लगे हैं

Khumar Barabankvi
33 Likes

तेरे दर से जब उठ के जाना पड़ेगा
ख़ुद अपना जनाज़ा उठाना पड़ेगा

Khumar Barabankvi
35 Likes

ये कहना था उन से मोहब्बत है मुझ को
ये कहने में मुझ को ज़माने लगे हैं

Khumar Barabankvi
99 Likes

न हारा है इश्क़ और न दुनिया थकी है
दिया जल रहा है हवा चल रही है

Khumar Barabankvi
38 Likes