Khalil Ur Rehman Qamar

Khalil Ur Rehman Qamar

@khalil-ur-rehman-qamar

Khalil Ur Rehman Qamar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Khalil Ur Rehman Qamar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

599

Content

17

Likes

992

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

लफ़्ज़ कितने ही तेरे पैरों से लिपटे होंगे
तूने जब आख़िरी ख़त मेरा जलाया होगा

तूने जब फूल किताबों से निकाले होंगे
देने वाला भी तुझे याद तो आया होगा

Khalil Ur Rehman Qamar
25 Likes

अपनी आँखों में 'क़मर' झाँक के कैसे देखूँ
मुझ से देखे हुए मंज़र नहीं देखे जाते

Khalil Ur Rehman Qamar
21 Likes

एक चेहरे से उतरती हैं नक़ाबें कितनी
लोग कितने हमें इक शख़्स में मिल जाते हैं

Khalil Ur Rehman Qamar
30 Likes

वक़्त बदलेगा तो इस बार मैं पूछूँगा उसे
तुम बदलते हो तो क्यूँ लोग बदल जाते हैं

Khalil Ur Rehman Qamar
36 Likes

तेरे दिल के निकाले हम कहाँ भटके कहाँ पहुँचे
मगर भटके तो याद आया भटकना भी ज़रूरी था

Khalil Ur Rehman Qamar
34 Likes

मैं समझा था तुम हो तो क्या और माँगू
मेरी ज़िन्दगी में मेरी आस तुम हो

ये दुनिया नहीं है मेरे पास तो क्या
मेरा ये भरम था मेरे पास तुम हो

Khalil Ur Rehman Qamar
58 Likes

कुछ न रह सका जहाँ विरानियाँ तो रह गईं
तुम चले गए तो क्या कहानियाँ तो रह गईं

Khalil Ur Rehman Qamar
158 Likes

ख़्वाब पलकों की हथेली पे चुने रहते हैं
कौन जाने वो कभी नींद चुराने आए

मुझ पे उतरे मेरे अल्हाम की बारिश बन कर
मुझ को इक बूॅंद समंदर में छुपाने आए

Khalil Ur Rehman Qamar
39 Likes

तुम भी वैसे थे मगर तुम को ख़ुदा रहने दिया
इस तरह तुम को ज़माने से जुदा रहने दिया

Khalil Ur Rehman Qamar
66 Likes

मेरी बरसों की उदासी का सिला कुछ तो मिले
उस से कह दो वो मेरा क़र्ज़ चुकाने आए

Khalil Ur Rehman Qamar
69 Likes

ख़िलाफ़-ए-शर्त-ए-अना था वो ख़्वाब में भी मिले
मैं नींद नींद को तरसा मगर नहीं सोया

ख़िलाफ़-ए-मौसम-ए-दिल था कि थम गई बारिश
ख़िलाफ़-ए-ग़ुर्बत-ए-ग़म है कि मैं नहीं रोया

Khalil Ur Rehman Qamar
49 Likes

आँख में नम तक आ पहुँचा हूँ
उसके ग़म तक आ पहुँचा हूँ

पहली बार मुहब्बत की थी
आख़री दम तक आ पहुँचा हूँ

Khalil Ur Rehman Qamar
96 Likes