'June' Sahab Barelvi

'June' Sahab Barelvi

@junesahab

'Joon' Sahab shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in 'Joon' Sahab's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

12

Content

138

Likes

211

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

ये रिवायत तिरा पयाम है क्या
दूर से ही दुआ सलाम है क्या

'June' Sahab Barelvi

तिरे हिज्र के अश्क गोया समुंदर
यहीं डूब जाने को जी चाहता है

'June' Sahab Barelvi

वो सब मिरे रक़ीब हैं जो हैं तिरे क़रीब
कैसे वफ़ा करूँ मैं बता मेरे हम-नफ़स

'June' Sahab Barelvi

मेरे सवाल का भी मिलता जवाब लेकिन
वो भी खड़े थे लब पे हर्फ़-ए-सवाल बाँधे

'June' Sahab Barelvi

लगी है मुख़्तसर तख़्ती दर-ओ-दीवार पर घर के
लिखूँ अब क्या भला उस में मिरी लम्बी कहानी है

'June' Sahab Barelvi

इश्क़ करना है तो पहले सब्र कर
इश्क़ पहले तो नकारा जाएगा

'June' Sahab Barelvi

इज़्ज़त-ए-नफ़्स है ग़नीमत है
क्यूँ गुज़रना है उस की गलियों से

'June' Sahab Barelvi

सर्द मौसम में वो क़रीब आए
दिल का मौसम है सर्द बरसों से

'June' Sahab Barelvi

बद-दुआ जाने किस की लगी है मुझे
तुम दुआ-गो रहो कुछ तो आराम हो

'June' Sahab Barelvi

जिस ने तोड़ा था हमारे दिल को
कर दिया उस के हवाले दिल को

'June' Sahab Barelvi

फिर इक जगह पे उस से मिरा राब्ता हुआ
फिर लौट कर न गुज़रा कभी याँ वहाँ से मैं

'June' Sahab Barelvi

कोई तो ग़म तुम्हें भी है वर्ना
बे-वजह यूँ न मुस्कुराती तुम

'June' Sahab Barelvi

जो पहली दफ़्अ में मिल जाता सब को
न होता इश्क़ से हलकान कोई

'June' Sahab Barelvi

ख़ुदा के फ़ज़्ल से महरूम हूँ मैं
लगाना फिर कभी बोहतान कोई

'June' Sahab Barelvi

वो नुजूमी इस्तिशारा और मैं
मुझ को मेरे मशवरे अच्छे लगे

'June' Sahab Barelvi

फिर नमक-दाँ में रख दिया मरहम
यूँ सलामत है दर्द बरसों से

'June' Sahab Barelvi

पहले पहले तो ख़्वाब अच्छे लगे
अब डराते हैं मेरे ख़्वाब मुझे

'June' Sahab Barelvi

सारी बातें अपनी जगह हैं लेकिन मैं इक बात कहूँ
तुम आँखों से ओझल होते ही ख़्वाबों में आ जाती हो

'June' Sahab Barelvi

अब मुहब्बत का असर मुझ पर हुआ
आबले सब पाँव के अच्छे लगे

'June' Sahab Barelvi

सिखा रहे हैं वो भी मुझ को अब वफ़ादारी
जो अपने दिल को सभी से लगाए बैठे हैं

'June' Sahab Barelvi

LOAD MORE