Jigar Moradabadi

Jigar Moradabadi

@jigar-moradabadi

Jigar Moradabadi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Jigar Moradabadi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

72

Content

76

Likes

1443

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

जो उन पे गुज़रती है किस ने उसे जाना है
अपनी ही मुसीबत है अपना ही फ़साना है

Jigar Moradabadi

यही है ज़िंदगी तो ज़िंदगी से ख़ुद-कुशी अच्छी
कि इंसाँ आलम-ए-इंसानियत पर बार हो जाए

Jigar Moradabadi

जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं
वही दुनिया बदलते जा रहे हैं

Jigar Moradabadi
16 Likes

ज़िन्दगी इक हादसा है और कैसा हादसा
मौत से भी ख़त्म जिसका सिलसिला होता नहीं

Jigar Moradabadi
38 Likes

बहुत हसीन सही सोहबतें गुलों की मगर
वो ज़िंदगी है जो काँटों के दरमियाँ गुज़रे

Jigar Moradabadi
46 Likes

हाय रे मजबूरियाँ, महरूमियाँ, नाकामियाँ
इश्क़ आख़िर इश्क़ है, तुम क्या करो, हम क्या करें

Jigar Moradabadi
33 Likes

आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त घबराता हूँ मैं
जैसे हर शय में किसी शय की कमी पाता हूँ मैं

Jigar Moradabadi
35 Likes

ऐ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा हाँ इश्क़-ए-जुनूँ-पेशा
आज एक सितमगर को हँस हँस के रुलाना है

Jigar Moradabadi
32 Likes

जब मिली आँख होश खो बैठे
कितने हाज़िर जवाब हैं हम लोग

Jigar Moradabadi
27 Likes

दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैं
कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं

Jigar Moradabadi
24 Likes

वही है ज़िंदगी लेकिन 'जिगर' ये हाल है अपना
कि जैसे ज़िंदगी से ज़िंदगी कम होती जाती है

Jigar Moradabadi
24 Likes

दुनिया को मारा जिगर के शेरों ने
जिगर को शराब ने मारा

Jigar Moradabadi
35 Likes

इक लफ़्ज़-ए-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है
सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है

Jigar Moradabadi
29 Likes

यूँ दिल को तड़पने का कुछ तो है सबब आख़िर
या दर्द ने करवट ली या तुम ने इधर देखा

Jigar Moradabadi
29 Likes

हुस्न को भी कहाँ नसीब 'जिगर'
वो जो इक शय मिरी निगाह में है

Jigar Moradabadi
22 Likes

हम ने सीने से लगाया दिल न अपना बन सका
मुस्कुरा कर तुम ने देखा दिल तुम्हारा हो गया

Jigar Moradabadi
48 Likes

या वो थे ख़फ़ा हम से या हम हैं ख़फ़ा उन से
कल उन का ज़माना था आज अपना ज़माना है

Jigar Moradabadi
13 Likes

मोहब्बत में हम तो जिए हैं जिएँगे
वो होंगे कोई और मर जाने वाले

Jigar Moradabadi
38 Likes

गुदाज़-ए-इश्क़ नहीं कम जो मैं जवाँ न रहा
वही है आग मगर आग में धुआँ न रहा

Jigar Moradabadi
27 Likes

गरचे अहल-ए-शराब हैं हम लोग
ये न समझो ख़राब हैं हम लोग

Jigar Moradabadi
24 Likes

LOAD MORE