Imran Aami

Imran Aami

@imran-aami

Imran Aami shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Imran Aami's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

46

Content

10

Likes

315

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

मैं चुप रहूँ तो मेरी आँख बोल पड़ती है
चलो किसी को तो इज़हार करना आता है

Imran Aami
18 Likes

ये अलग बात कि मैं छोड़ चुका कूज़ा-गरी
तेरे जैसे तो मैं मिट्टी के बना सकता हूँ

Imran Aami
57 Likes

ये मयकशों का तवाज़ुन भी क्या तवाज़ुन है
खड़े भी रहना सहूलत से लड़खड़ाना भी

हमारे शहर के लोगों को ख़ूब आता है
किसी को सर पे बिठाना भी और गिराना भी

Imran Aami
39 Likes

हमको हमारी नींद भी वापस नहीं मिली
लोगों को उनके ख़्वाब जगा कर दिए गए

Imran Aami
60 Likes

यही बहुत है मिरे ग़म में तुम शरीक हुए
मैं हॅंस पड़ूँगा अगर तुमने अब दिलासा दिया

Imran Aami
62 Likes

तिरे बग़ैर भी हम जी रहे हैं और ख़ुश हैं
ये बात कम तो नहीं है तुझे जलाने को

Imran Aami
45 Likes