Aziz Nabeel

Aziz Nabeel

@aziz-nabeel

Aziz Nabeel shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aziz Nabeel's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

17

Content

43

Likes

437

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

न जाने कैसी महरूमी पस-ए-रफ़्तार चलती है
हमेशा मेरे आगे आगे इक दीवार चलती है

Aziz Nabeel
24 Likes

मैं छुप रहा हूँ कि जाने किस दम
उतार डाले लिबास मुझ को

Aziz Nabeel
11 Likes

चाँद तारे इक दिया और रात का कोमल बदन
सुब्ह-दम बिखरे पड़े थे चार सू मेरी तरह

Aziz Nabeel
24 Likes

'नबील' इस इश्क़ में तुम जीत भी जाओ तो क्या होगा
ये ऐसी जीत है पहलू में जिस के हार चलती है

Aziz Nabeel
18 Likes

मैं किसी आँख से छलका हुआ आँसू हूँ 'नबील'
मेरी ताईद ही क्या मेरी बग़ावत कैसी

Aziz Nabeel
22 Likes

मुसाफ़िरों से कहो अपनी प्यास बाँध रखें
सफ़र की रूह में सहरा कोई उतर चुका है

Aziz Nabeel
23 Likes

गुज़र रहा हूँ किसी ख़्वाब के इलाक़े से
ज़मीं समेटे हुए आसमाँ उठाए हुए

Aziz Nabeel
26 Likes

वो एक राज़ जो मुद्दत से राज़ था ही नहीं
उस एक राज़ से पर्दा उठा दिया गया है

Aziz Nabeel
19 Likes

किसी से ज़ेहन जो मिलता तो गुफ़्तुगू करते
हुजूम-ए-शहर में तन्हा थे हम, भटक रहे थे

Aziz Nabeel
29 Likes

सारे सपने बाँध रखे हैं गठरी में
ये गठरी भी औरों में बट जाएगी

Aziz Nabeel
31 Likes

नबील' ऐसा करो तुम भी भूल जाओ उसे
वो शख़्स अपनी हर इक बात से मुकर चुका है

Aziz Nabeel
21 Likes

तमाम शहर को तारीकियों से शिकवा है
मगर चराग़ की बैअत से ख़ौफ़ आता है

Aziz Nabeel
18 Likes

हम क़ाफ़िले से बिछड़े हुए हैं मगर 'नबील'
इक रास्ता अलग से निकाले हुए तो हैं

Aziz Nabeel
34 Likes

चुपके चुपके वो पढ़ रहा है मुझे
धीरे धीरे बदल रहा हूँ मैं

Aziz Nabeel
27 Likes

एक तख़्ती अम्न के पैग़ाम की
टांग दीजे ऊंचे मीनारों के बीच

Aziz Nabeel
22 Likes

फिर नए साल की सरहद पे खड़े हैं हम लोग
राख हो जाएगा ये साल भी हैरत कैसी

Aziz Nabeel
44 Likes

ये लुत्फ़ मुझ पर किसलिए एहसान का क्या फ़ायदा
अब वक़्त सारा कट चुका, अच्छा-बुरा, थोड़ा-बहुत

Aziz Nabeel
28 Likes