Azbar Safeer

Azbar Safeer

@azbar-safeer

Azbar Safeer shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Azbar Safeer's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

13

Content

8

Likes

131

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

रोज़ इक झील राह तकती है खींच लेता है एक अलाव मुझे
जन्नती हूँ तो फिर बढ़ो आगे तितलियों आओ गुदगुदाओ मुझे

Azbar Safeer
23 Likes

पहले कहता है जुनूँ उसका गिरेबान पकड़
फिर मेरा दिल मुझे कहता है इधर कान पकड़

ऐसी वहशत भी न हो घर के दरो बाम कहें
कोई आवाज़ ही ले आ कोई मेहमान पकड़

Azbar Safeer
22 Likes

चमेली रात कह रही थी मेरी बू लिया करें
और इससे जी नही भरे तो मुझको छू लिया करें

कभी भी अच्छे देवता नही बनेंगे ऐसे आप
चढ़ावे में रुपए नही फ़क़त लहू लिया करें

Azbar Safeer
25 Likes

बिछड़े तो रख रखाव भी करना नहीं पड़ा
ताज़ा किसी को घाव भी करना नहीं पड़ा

बस देख कर ही उसको परिंदे उतर गए
उसको तो आओ आओ भी करना नहीं पड़ा

Azbar Safeer
22 Likes

दुःख की दीमक अगर नहीं लगती
ज़िन्दगी किस क़द्र हसीं लगती

वस्ल को लॉटरी समझता हूँ
लॉटरी रोज़ तो नहीं लगती

Azbar Safeer
34 Likes