@ashvdyarthi
Ashutosh Vdyarthi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashutosh Vdyarthi's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
17
Content
12
Likes
223
तोड़ कर तुझको भला मेरा भी क्या बन जाता
उल्टा मैं ख़ुद की मुहब्बत प सज़ा बन जाता
जितनी कोशिश है तिरी एक तवज्जोह के लिए
उससे कम में तो मैं दुनिया का ख़ुदा बन जाता
मेरे मिज़ाज की उसको ख़बर नहीं रही है
ये बात मेरे गले से उतर नहीं रही है
ये रोने-धोने का नाटक तवील मत कर अब
बिछड़ भी जाए तू मुझसे तो मर नहीं रही है
जिन्हें सब लोग गूँगा बोलते हैं
मेरे आगे वो ऊँचा बोलते हैं
ख़मोशी बोलने वालों की सफ़ में
हमीं सबसे ज़ियादा बोलते हैं
कुल जोड़ घटाकर जो ये संसार का दुख है
उतना तो मिरे इक दिल-ए-बेज़ार का दुख है
शाइर हैं तो दुनिया से अलग थोड़ी हैं लोगों
सबकी ही तरह हमपे भी घर बार का दुख है
मैं वो नाकाम मुसव्विर हूँ जो ख़ुद के हाथों
एक उदासी के सिवा कुछ न बना पाया है
Pankaj murenvi
Raushan Ranjan
Khalilur Rahman Azmi
Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
Aadil Raza Mansoori