shaan manral

shaan manral

@Shekhar_uttarakhandi

Shekhar uttarakhandi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shekhar uttarakhandi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

116

Likes

243

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

दिल-लगी ग़ैर ज़ात में कर के
फँस गए जी-हुज़ूर हम दोनों

shaan manral

नहीं होता कोई पल भर भी अपना
उदासी उम्र भर की हो गई है

shaan manral

तेरे क़रीब रहते हुए जो ख़ुशी मिली
उस को ही ज़िंदगी का सहारा बना लिया

shaan manral

मेरी सिफ़ात पहले से सहमी हुई सी थी
छोड़ो कभी किसी ने सताया नहीं मुझे

shaan manral

मेरी तो तुझ से सिर्फ़ मोहब्बत की माँग थी
क्या मिल गया तुझे मेरी इज़्ज़त उछाल कर

shaan manral

दिल करे या न करे फ़र्क़ नहीं पड़ता है
अब तो ता-उम्र तअल्लुक़ को निभाना होगा

shaan manral

हम ने कहा था इश्क़ न करना
अब तुम अपनी ख़ैर मनाओ

इश्क़ मोहब्बत ठीक है लेकिन
मंज़िल पे भी ध्यान लगाओ

shaan manral

जगह ख़ाली नहीं रहती कभी भी
तेरे जाते ही कोई आ रहा था

shaan manral

इक बशर का ही ख़्वाब है सारा
इस से बढ़कर के ज़िंदगी क्या है

shaan manral

रात कटती है तिरी याद की चादर के तले
और दिन जैसे कि दफ़्तर में निकल जाता है

shaan manral

ख़ुदा ने क्यूँ बनाया दिल का पैकर
बनाया भी तो पागल क्यूँ बनाया

shaan manral

वो नज़र की किताब पढ़ती है
बात उन से छिपा नहीं सकते

shaan manral

इन अँधेरों से मुझे खेंच ले जा अपने साथ
एक ही नुक्ते पे ठहरी है रवानी मेरी

shaan manral

उस पे यक़ीं न करते हुए भी करेंगे सब
मासूम शक्ल से जो कहानी बताएगी

shaan manral

कब तक शदीद दर्द उठाए फिरेंगे हम
अब ख़ुशियों के कपाट को खुल जाना चाहिए

shaan manral

मेरे उलझे से ख़यालों में कहीं बसती हो
सोच कर तुम को मिरा वक़्त निकल जाता है

shaan manral

तस्वीर अर्से बाद बदलती है सब्र रख
ऐसा नहीं न होता कि सोचा बदल गया

shaan manral

जितना हमें दिया गया उतना तो कम नहीं
कुछ छूट भी गया तो हमें उस का ग़म नहीं

मैं कितना संग-दिल हूँ ये तो और बात है
वो ख़ुश है इसलिए भी मिरी आँख नम नही

shaan manral

असरार एक मुझ पे बहुत देर से खुला
वो प्यार करता तो है जताता नहीं मुझे

shaan manral

ये तन्हाई भी बढ़ती जा रही थी
जो दुनिया को समझता जा रहा था

shaan manral

LOAD MORE